Indian Idol 14 Promo: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 (Indian Idol 14) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस टीवी की दुनिया के जाने-माने सिंगिग रियलिटी शो में कई कंटेस्टेंट्स अपनी सुरीली आवाज से जादू बिखेर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने अरुणाचल प्रदेश से शो में हिस्सा लेने आए 22 साल के सिंगर ओबोम तांगु की मखमली आवाज का एक धमाकेदार प्रोमो जारी कर नमूना पेश किया है। सामने आए इस प्रोमो वीडियो में ओबोम तांगु अपनी जादूई आवाज से दर्शक ही नहीं बल्कि जजों का भी दिल जीतते दिखे हैं। आने वाले एपिसोड में ओबोम तांगु इमरान हाशमी स्टारर ब्लॉकबस्टर मूवी 'मर्डर 2' के गाने 'दिल ठहर जा जरा' को गुनगुनाते दिखेंगे।
ओबोम तांगु ने छेड़ा तराना
इस गाने को गाते हुए ओबोम तांगु जहां पूरी तरह सुरों में डूब जाने वाले हैं। तो वहीं, उनके सुरों की सही पकड़ और बेमिसाल गायिकी देख जज भी खुशी से झूमते दिखेंगे। दिखाए गए 'इंडियन आइडल 14' प्रोमो वीडियो में ओबोम तांगु की आवाज पर जाने-माने सिंगर कुमार सानू और श्रेया घोषाल सिहरते दिखे। जिसके बाद ये प्रोमो वीडियो टीवी न्यूज की दुनिया में आते ही छाने लगा है। जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि ओबोम तांगु अरुणाचल प्रदेश के आइडल 5 के विनर रह चुके हैं। ओबोम तांगु का ये धांसू प्रोमो वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
TRENDING NOW
View this post on Instagram
'इंडियन आइडल 14' की जज बनीं श्रेया घोषाल
बता दें कि सिंगिंग की दुनिया के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' का आगाज हुए 1 महीना पूरा हो चुका है। इस सिंगिंग रियलिटी शो में देशभर से कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। जिसमें कड़ी प्रतियोगिता के बाद मेकर्स को शो के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इस टीवी रियलिटी शो को इस बार जानी-मानी सिंगर और नेशनल अवॉर्ड विनर गायिका श्रेया घोषाल जज कर रही हैं। साथ ही उनके साथ जज पैनल में विशाल डडलानी और कुमार सानू भी हैं। जबकि, शो के होस्टिंग की जिम्मेदारी हुसैन कजरवाला को सौंपी गई है। 'इंडियन आइडल 14' हर शनिवार-रविवार को रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। तो क्या आप 'इंडियन आइडल 14' के अपकमिंग एपिसोड के लिए एक्साइडेट हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates