टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 14वें सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस सीजन में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स आए थे, जिन्होंने अपनी सिंगिंग से लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया था। इस बीच अब इंडियन आइडल सीजन 14 को उसका विनर मिल चुका है। कानपुर के वैभव गुप्ता ने इस शो को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने तमाम कंटेस्टेंट्स को पछाड़ को आइडल सीजन 14 की ट्रॉफी को जीत लिया है। उन्हें ईनाम में 25 लाख रुपये मिले हैं। साथ में एक कार भी दी गई है।
वैभव गुप्ता ने इन कंटेस्टेंट्स को दी मात
बता दें कि सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 14 के टॉप 6 फाइनलिस्ट में अनन्या पाल, अंजना पद्मनाभन, आद्या मिश्रा,
, पीयूष पंवार और सुभदीप दास चौधरी थे। इन सभी में वैभव गुप्ता को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। इस वजह से वो इंडियन आइडल 14 के विनर बन गए। वहीं इस शो को फर्स्ट रनर अप सुभादीप दास चौधरी बने, जिन्हें 5 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। इसके अलावा तीसरे रनर अप अनन्या पाल ने 3 लाख रुपये अपने नाम किए।
View this post on Instagram
वैभव गुप्ता ने कही ये बात
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को जीतने के बाद वैभव गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की , जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। वैभव गुप्ता ने कहा, उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वो इस ट्रॉफी को जीत गए है। इस शो की विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना किया है। वैभव गुप्ता ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने उनको वोट दिया है। बताते चलें कि सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 14 को कुमार शानू, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने जज किया है। वहीं इस शो को हुसैन कुवाजेरवाला ने होस्ट किया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates