Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Idol 15 के 6 फाइनलिस्ट में से किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी? जानें कब और कहां देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले

Indian Idol 15 Grand Finale: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' का ग्रैंड फिनाले आज होने वाला है और इसको लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आइए जानते हैं कि इसे आप कब और कहां देख सकते हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: April 6, 2025 3:43 PM IST

Indian Idol 15 के 6 फाइनलिस्ट में से किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी? जानें कब और कहां देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले

टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' (Indian Idol 15) की जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था वो समय आ गया है. दरअसल, इस रियलिटी शो का फिनाले 6 अप्रैल यानी रविवार को होने वाला है. बीते 5 महीने से देश के अलग-अलग कोने से आए कंटेस्टेंट ने अपनी सुरीली आवाज से शो के जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह को एंटरटेन किया है. अब 'इंडियन आइडल 15' का फिनाले होने वाला है, जिसमें सुभजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, अनिरुद्ध सुस्वरम, प्रियांशु दत्ता, मानसी घोष, और चैतन्य देवधे पहुंचे हैं. अब इन 6 फाइनलिस्ट में से एक कोई एक ट्रॉफी उठाने वाले है. आइए जानते हैं कि 'इंडियन आइडल 15' का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख पाएंगे.

'इंडियन आइडल 15' के विनर को मिलेंगे इतने लाख रुपये

शो 'इंडियन आइडल 15' के फाइनलिस्ट अपनी एक से बढ़कर परफॉर्मेंस से तीनों जज के अलावा ग्रैंड फिनाले पर गेस्ट मीका सिंह, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी सहित तमाम सितारों का मनोरंजन करने वाले हैं. शो के विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ ही ग्रैंड फिनाले में नजर आने स्टार्स सभी फाइनलिस्ट का उत्साहवर्धन करने वाले हैं. इसके साथ ही शो के फिनाले में जमकर धमाल होने वाला है. वहीं, शो के कंटेस्टेंट के घरवाले भी ग्रैंड फिनाले पर नजर आएंगे. अब देखने वाली बात हो कि 'इंडियन आइडल 15' की चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये किस फाइनलिस्ट को मिलेंगे.

आदित्य नारायण कर रहे हैं शो को होस्ट

शो 'इंडियन आइडल 15' को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं. वहीं, फिनाले को सोनी टीवी और सोनी लिव पर रात 8.30 से देख पाएंगे. शो के फाइनलिस्ट सुभजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, अनिरुद्ध सुस्वरम, प्रियांशु दत्ता, मानसी घोष, और चैतन्य देवधे में किसकी किस्मत चमकेगी ये रात 12 बजे के आसपास पता चल जाएगा. गौरतलब है कि सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' को लेकर एक अलग तरह का क्रेज देखने को मिलता है. इसलिए लोग इसके फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.