Indian Idol 3 के विनर Prashant Tamang का निधन, शो के इस सीजन के विजेता की भी हो चुकी है मौत

Prashant Tamang Death: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है. 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिंगर के फैंस हैरान हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 11, 2026 2:14 PM IST

Indian Idol 3 के विनर Prashant Tamang का निधन, शो के इस सीजन के विजेता की भी हो चुकी है मौत

म्यूजिक इंडस्ट्री से 11 जनवरी को दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol 3) के तीसरे सीजन के विनर प्रशांत तमांग (Prashant Tamang) का निधन हो गया है. सिंगर ने 43 साल की उम्र आखिरी सांस ली है. उनके निधन से म्यूजिक और एंटरटेनमंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रशांत तमांग दिल्ली में अपने घर पर थे और वहीं पर उनका हार्ट अटैक हुआ और इसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रशांत तमांग ने पुलिस डिपार्टमेंट में की सर्विस

प्रशांत तमांग ने कई गानों को अपनी आवाज दी है. इसके साथ ही लाइव कॉन्सर्ट भी करते थे. बताया जा रहा है प्रशांत तमांग अरुणाचल प्रदेश में एक प्रोग्राम करने के बाद अपनी मौत से कुछ समय पहले ही दिल्ली लौटे थे. प्रशांत तमांग को तबीयत ठीक थी और उन्हें हेल्थ रिलेटेड इश्यू नहीं था. सिंगर के निधन के बाद उनके फैंस गहरा सदमा लगा है. प्रशांत तमांग की जिंदगी पर नजर डालें तो साल 1983 में दार्जिलिंग में जन्म लेने वाले सिंगर ने पहले पुलिस में नौकरी की है. दरअसल, उनके पिता का निधन हो गया था तो पुलिस सेवा को ज्वाइन किया था. प्रशांत तमांग ने पुलिस ऑर्केस्ट्रा में काम करके अपनी सिंगिंग की स्किल को निखारा था.

TRENDING NOW

प्रशांत तमांग ने एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

प्रशांत तमांग ने पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 3' में हिस्सा लिया था. उन्होंने इस सीजन के अपनी बेहतरीन गायकी से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता था बल्कि ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. इसके बाद वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए और नेशनल और इंटरनेशनल म्यूजिक टूर करने लगे. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में गाने गाए हैं. प्रशांत तमांग ने सिर्फ सिंगिंग तक खुद को नहीं रखा बल्कि एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. वह नेपाली फिल्मों में काम करने के साथ ही वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' में नजर आए थे. बताया जा रहा है कि प्रशांत तमांग बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में काम करते नजर आएंगे. बताते चलें कि 'इंडियन आइडल' के सीजन 2 के विनर संदीप आचार्य की भी साल 2013 में 29 साल की उम्र में मौत हो गई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.