टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) ने 15 सीजन में लोगों का खूब मनोरंजन किया है. अब इस शो के नए सीजन का अनाउंसमेंट हो चुका है. इसके बाद लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इस तरह से अब टीवी पर 'इंडियन आइडल 16' दस्तक देने वाला है. मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो शेयर किया है और इसके साथ ही स्टार्ट डेट बताई है. शो 'इंडियन आइडल' का नया सीजन नई थीम के साथ वापस लौट रहा है. वहीं, शो में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह बतौर जज नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि 'इंडियन आइडल 16' कब से शुरू होने वाला है.
'इंडियन आइडल 16' प्रोमो देख एक्साइटेड हुए लोग
शो 'इंडियन आइडल' के नए सीजन के प्रोमो ने लोगों को उत्साहित कर दिया है. मेकर्स ने एक जो प्रोमो शेयर किया है. उसमें एक लड़की गाने गाते दिख रही है और उसकी आवाज काफी प्यारी है. इसके बाद जज विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल शो की थीम के बारे में बताते हैं.'इंडियन आइडल' का नया सीजन 18 अक्टूबर से सोनी टीवी पर शुरू होगा. वहीं, इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. मेकर्स ने शो के नए सीजन की थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' रखी है. शो 'इंडियन आइडल 16' पुराने गानों को वर्तमान समय से जोड़ने पर बेस्ड होगा. मेकर्स ने शो के प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है, 'देखिए इंडियन आइडल 18 अक्टूबर से रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर.'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
'इंडियन आइडल' के नए सीजन में नजर आएंगे ये जज
शो 'इंडियन आइडल' के नए सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज की भूमिका में नजर आएंगे. इस सिगिंग शो में कंटेस्टेंट ना सिर्फ अपनी बेहतरीन गायकी दिखाते हैं बल्कि शो के दौरान आपस में अच्छा रिश्ता बनते हुए देखा जाता है. 'इंडियन आइडल' ने अब तक देश को 15 विनर दिए हैं. बताते हैं कि शो के पिछले सीजन 'इंडियन आइडल 15' का खिताब मानषी घोष ने अपने नाम किया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates