'केबीसी- 12' में 1 करोड़ रुपये जीतने वालीं मोहिता शर्मा पर किस्मत मेहरबान, 1 मैगी पैकेट खरीदने पर मिले 2 मसाला पाउच

IPS मोहिता शर्मा ने हाल ही में 'केबीसी- 12' में 1 करोड़ रुपये जीते। इसके बाद किस्मत ऐसी मेहरबान है कि मैगी का एक पैकेट खरीदने पर दो-दो मसाला पाउच मिल रहे हैं।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: November 19, 2020 12:09 PM IST

'ऊपरवाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है', ये कहावत आपने भी सुनी होगी। हालांकि 'केबीसी- 12' की दूसरी करोड़पति आईपीएस मोहिता शर्मा पर ये कहावत को चरितार्थ हो गई है। पहले तो मोहिता ने शो में 1 करोड़ रुपये जीते और अब उनकी किस्मत देखिए कि जब उन्होंने मैगी का पैकेट खरीदा तो उसमें भी 1 की बजाय मसाले के 2 पैकेट निकल आए। बस फिर मोहिता शर्मा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

इस बारे में मोहिता शर्मा गर्ग के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई। हालांकि पहले ही साफ कर दें कि यह हैंडल वेरिफाइड नहीं है और बॉलीवुडलाइफ इसकी पुष्टि नहीं करता है। मोहिता शर्मा ने मैगी पैकेट और मसालों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'केबीसी- 12 में जीतने के बाद 1 मैगी पैकेट में 2 मसाला पाउच मिले। कभी नहीं सोचा था कि किस्मत इतनी मेहरबान होगी। आज भगवान की दया मुझ पर है।' देखिए मोहिता का ट्वीट...

इस पर लोगों ने कई मजेदार रिएक्शंस दिए। लोगों ने कहा कि भगवान ऐसी ही किस्मत हर किसी को दे। कइयों ने शो में उनके गेम खेलने के अंदाज की तारीफ की तो कुछ ने उनकी नॉलेज को सलाम किया। एक ने लिखा, 'देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़के' फिल्म 'हेराफेरी' का ये गाना आपके ऊपर ही बनाया गया था।' देखिए लोगों ने क्या-क्या कहा....

मालूम हो, हाल ही में आईपीएस मोहिता शर्मा 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 1 करोड़ रुपये जीते। हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल पर वे कन्फ्यूज हो गईं और गेम क्विट कर दिया। वे नाजिया नसीम के बाद शो के इस सीजन की दूसरी करोड़पति बनी हैं।