'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'महाभारत' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे शोज से धमाल मचाने वाले शाहीर शेख एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। शाहीर शेख बीते कुछ दिनों से अपनी लवलाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। एरिका फर्नांडिस से ब्रेकअप होने के बाद हर कोई ये जानने के लिए बेताब था कि आखिर शाहीर शेख (Sheheer Sheikh) की जिंदगी में कौन सी हसीना है? शाहीर शेख ने अब खुद ही इस राज से पर्दा हटा दिया है। शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर टीवी एक्ट्रेस रुचिका कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए हिंट दिया है कि वो उन्हें डेट कर रहे हैं। Also Read - करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया किस तो फैंस रोक नहीं पाए अपनी खुशी, बोले- 'ब्याह का टाइम...'
शाहीर शेख ने रुचिका कपूर की जिन तस्वीरों को शेयर किया है, उसमें वो अपने बालों से चेहरा छिपाती हुई दिख रही हैं। शाहीर शेख के इस पोस्ट को देखने के बाद टीवी इंडस्ट्री में तो जैसे हलचल ही मच गई है। एली गोनी से लेकर एकता कपूर समेत तमात हस्तियां शाहीर शेख को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें शाहीर शेख का ये पोस्ट... Also Read - Today TV News: कांस 2022 में ऐश्वर्या राय से टकराईं हेली शाह, अंकिता का मेकअप देख बोले फैंस- बच्चे डर जाएंगे
हाल ही में रिलीज हुई है शाहीर शेख का गाना
कुछ दिन पहले ही शाहीर शेख का नया म्यूजिक वीडियो 'ऐ मेरे दिल' रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहीर शेख के साथ टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश नजर आई हैं। Also Read - शादी का ऐलान करते ही मालदीव निकलीं Jasmin Bhasin, फोटोज में Aly Goni को ढूंढते रह गए फैंस
एरिका फर्नांडिस को लम्बे समय तक किया डेट
शाहीर शेख का नाम एरिका फर्नांडिस संग खूब जुड़ा। ना तो शाहीर शेख और ना ही एरिका फर्नांडिस ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूला। खैर, जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबर भी सामने आने लगी थी। फिलहाल तो देखना होगा कि शाहीर शेख और रुचिका कपूर अपने रिश्ते को ऑफिशियली कब कबूल करेंगे?
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।