Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ishita Dutta और वत्सल सेठ ने दिखाई बेटे की पहली झलक, अस्पताल से शेयर की तस्वीर

Vatsal Seth Reveals Her Son First Photo: इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों के घर बेटे ने जन्म लिया है। हाल ही में वत्सल ने एक तस्वीर शेयर कर अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई।

By: Pratibha Gaur  |  Published: July 20, 2023 5:47 PM IST

Ishita Dutta और वत्सल सेठ ने दिखाई बेटे की पहली झलक, अस्पताल से शेयर की तस्वीर

Ishita Dutta Reveals Her Son First Photo: 'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth) के घर खुशियों की किलकारियां गूंजी हैं। इशिता ने 19 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। शादी के 6 साल बाद इशिता और वत्सल सेठ पैरेंट्स बने हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इशिता और वत्सल को बेटे के जन्म पर बधाइयां दे रहे हैं। अब वत्सल सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर बेटे की पहली झलक दिखाई है। इस फोटो में बेड पर लेटी एक्ट्रेस बेटे को अपने हाथों में थामे नजर आ रही हैं तो वहीं वत्सल काफी खुश लग रहे हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि इशिता और वत्सल का बेटा एक ब्लू कलर के ब्लेंकेट में लिपटा हुआ है। इस फोटो को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "हम, हमें एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।" हालांकि इस तस्वीर में वत्सल ने दिल के इमोजी से अपने बेटे का चेहरा छुपा लिया है। वत्सल के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वत्सल सेठ का पोस्ट

वत्सल सेठ के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर कुशाल टंडन ने लिखा, "मुबारक मेरे भाई।" तो वहीं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने लिखा, "बधाइयां।" अनिता हसनंदानी, दृष्टि धामी, शब्बीर अहलूवालिया, महक चहल, शाहिर शेख और रिद्धिमा पंडित जैसे सितारों ने बेटे के जन्म पर वत्सल सेठ और इशिता दत्ता को ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फैंस भी दोनों को खूब बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 31 मार्च को इस बात की घोषणा की थी कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इशिता दत्ता की गोदभराई से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिसमें टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए थे। एक्ट्रेस काजोल भी इशिता दत्ता की गोदभराई रस्म का हिस्सा बनी थीं। गौरतलब है कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।