Ishita Dutta Sheth Family Photo: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही इशिता और वत्सल न्यूली पेरेंट्स बने हैं। इन दिनों वत्सल अपनी लविंग वाइफ का खूब ध्यान रख रहे हैं, लेकिन आज इशिता ने अपने हसबैंड वत्सल सेठ पर प्यार लुटाया है। दरअसल, आज वत्सल सेठ 43 साल के हो गए हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनकी लविंग वाइफ ने एक प्यारी की तस्वीर शेयर की है। इशिता ने इस खास मौके पर अपनी फैमिली फोटो फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्यार भरा एक नोट अपने पति के लिए लिखा है।
इशिता ने फोटो के साथ लिखा नोट
इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए ही उन्होंने पति वत्सल सेठ को जन्मदिन की बधाई दी। ये एक फैमिली फोटो है। इसमें इशिता और वत्सल के साथ उनका लाडला बेटा भी नजर आ रहा है। इस फोटो में वत्सल ने अपने बेटे को गोद में पकड़ा है और इशिता पति के कंधे पर सर रखे हुए हैं। कपल के चेहरे पर लंबी स्माइल है और सामने एक बर्थडे केक भी रखा हुआ है। इस फोटो के साथ इशिता ने लिखा, 'आप अपनी सभी भूमिकाओं में बेस्ट रहे हैं, चाहे वह बेटा हो, दोस्त हो, चाचू हो, पति हो या भाई हो और अब मैं आपको हमारे छोटे बच्चे के पिता के रूप में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं। मैं अपने दिल से जानती हूं कि आप बेस्ट पापा होंगे।'
View this post on Instagram
फैंस ने कपल से पूछा बेटे का नाम
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अब तक अपने बेटे का नाम फैंस को नहीं बताया है। ऐसे में इस फैमिली फोटो के कमेंट सेक्शन में कई फैंस इशिता से बेटे का नाम पूछते हुए नजर आए। इसके अलावा, कुछ फैंस ने फैमिली फोटो की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'आप बेबी का नाम कब रिवील करोगी?' दूसरे ने लिखा, 'आप बेबी का चेहरा कब दिखाओगी?' कई फैंस ने वत्सल सेठ को बर्थडे विश करते हुए डेडी हीरो बताया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates