Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ishq Par Zor Nahi में निगेटिव किरदार निभा रही Shagun Sharma को मिली रेप की धमकियां, अदाकारा ने सुनाई आपबीती

Ishq Par Zor Nahi Star Shagun Sharma gets rape threats: सीरियल इश्क पर जोर नहीं (Ishq Par Zor Nahi) में नजर आ रही अदाकारा शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने इस बात का खुलासा किया है कि कुछ लोग उनको सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां दे रहे हैं।

By: Shivani Duksh  |  Published: June 3, 2021 2:28 PM IST

Ishq Par Zor Nahi में निगेटिव किरदार निभा रही Shagun Sharma को मिली रेप की धमकियां, अदाकारा ने सुनाई आपबीती
Ishq Par Zor Nahi, Shagun Sharma, Sonu, Ahaan and Ishqi, Shagun Sharma gets rape threats, Shagun Sharma Negarive character, Shagun Sharma News, Shagun Sharma Controversy, Param Singh, Akshita Mudgal, Shagun Sharma, Rajat Verma, Lakshya Handa, Latest TV News, TV News, TV Gossip,इश्क पर जोर नहीं, शगुन शर्मा, टीवी न्यूज,

Ishq Par Zor Nahi Star Shagun Sharma gets rape threats for her Negative character: टीवी सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' (Ishq Par Zor Nahi) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस टीवी शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' की कहानी इन दिनों अहान और इश्की की लव स्टोरी के इर्द गिर्द घूम रही है। सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' में परम सिंह, अक्षिता मुद्गल, शगुन शर्मा, रजत वर्मा और लक्ष्य हांडा जैसे युवा सितारे मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस दिनों सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' की वजह से शगुन शर्मा सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं शगुन शर्मा (Shagun Sharma) को लोग रेप की भी धमकियां दे रहे हैं।

दरअसल शगुन शर्मा सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' में सोनू नाम का नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। शो में नेगेटिव किरदार निभाने की वजह से लोग शगुन शर्मा को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने तो इस मामले में शगुन शर्मा के परिवार को भी घसीटना शुरू कर दिया है। लोग शगुन शर्मा के फैमिली के लोगों को भी ट्रोल कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद शगुन शर्मा ने किया है।

कुछ समय पहले ही शगुन शर्मा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं इस समय बहुत दुविधा में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग मुझे मेरे किरदार की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। अगर हम अपने सभी कार्ड्स दर्शकों को दिखा देंगे तो हमारा शो कोई क्यों पसंद करेगा।' एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान भी शगुन शर्मा ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

शगुन शर्मा ने कहा, 'मैं आलोचना का पॉजिटिव साइड देखती हूं। किसी टीवी शो के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं। इस बात का मैं सम्मान करती हूं लेकिन लोग अपनी हदें भूल रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए। लोग मेरे परिवार को जलील कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो मुझे रेप की धमकी दे रहे हैं। यही वजह है जो मैंने इस मुद्दे पर बात करने का फैसला किया।'

देखें शगुन शर्मा की तस्वीरें-

क्यों गुस्सा हो रहे हैं फैंस?
सीरियल 'इश्क पर जोर नहीं' की सोनू यानी शगुन शर्मा की वजह से मयंक और इश्की की शादी टूट गई है। मयंक, अहान को भड़का देता है। अहान को लगने लगा है कि इश्की की वजह से मयंक की जिंदगी तबाह हुई है। जिसके बाद अहान, इश्की को बर्बाद करने की कसम खाता है। अहान को ये नहीं पता है कि इश्की की आड़ में ये सब करने वाली कोई और नहीं सोनू है।