'इश्क सुभान अल्लाह' में एक साल बाद धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं ईशा सिंह, लॉकडाउन खत्म होते ही मारा यू टर्न

टीवी अभिनेत्री ईशा सिंह एक बार फिर से सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस बात का खुलासा खुद ईशा सिंह ने ही किया है।

WrittenBy
By: Bollywood Staff | Published: July 3, 2020 12:13 PM IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद टीवी शोज की शूटिंग सुचारु रुप से शुरु हो चुकी है। तीन महीने बाद टीवी जगत ने अपना काम चालू किया है। ऐसे में सभी शोज के मेकर्स अपने सीरियल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में बाकी शोज को कड़ी टक्कर देने के लिए मेकर्स कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स लाने के लिए तैयार हैं। यहां अगर बात की जाए जी टीवी के सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) की तो यह शो भी लॉकडाउन के बाद फैंस को जोर का झटका देने जा रहा है।

सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' की पॉपुलैरिटी वापस लाने के लिए मेकर्स एक बार फिर से ईशा सिंह (Eisha Singh) की एंट्री शो में करवाने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद ईशा सिंह ने ही कर डाला है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए ईशा सिंह ने बताया कि, 'सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' मेरे लिए एक बच्चे की तरह है जिसको हर कोई आसानी से नहीं संभाल सकता। मैंने अपने दूसरे कमिटमेंट की वजह से सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' को छोड़ा था। मैं एक साथ कई प्रोजेक्ट को डेट नहीं दे पा रही थी।'

आगे ईशा सिंह ने कहा कि, 'तुनिशा शर्मा ने मेरे जारा के किरदार को अच्छे से निभाया था लेकिन उनको भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इस तरह शो से रिप्लेस हो जाएंगी। सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' के सेट पर वापस आना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। अपने पुराने सीरियल में दोबारा काम करके मैं इमोशनल हो जाऊंगी। जल्द ही में सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' की शूटिंग करने के लिए भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होने वाली हूं।'

देखें ईशा सिंह की तस्वीरें-

View this post on Instagram

If you’re always chasing the next moment, what happens to the one you’re living in? ??

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh) on

View this post on Instagram

“One of those days when hope looks like the sun and you weave your own sunshine to stand out among dark days.”

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh) on

View this post on Instagram

Inside me there's an outsider, wondering about the wonder.

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh) on

View this post on Instagram

Spotting my soul mate... NUTELLA❤️?

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh) on

गौरतलब है कि, ईशा सिंह ने सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' की जारा बनकर लोगों का खूब मनोरंजन किया है। बीते साल अचानक ही ईशा सिंह ने सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' को छोड़ने का ऐलान कर दिया था। ईशा सिंह के इस फैसले को सुनने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। ऐसे में ईशा सिंह की वापसी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी।