'इश्क सुभान अल्लाह' स्टार अदनान खान ने कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही किया खुशी का इजहार, बोले 'मुझे यकीन नहीं हो रहा...'

सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' स्टार अदनान खान ने कुछ समय पहले ही कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। अब अदनान खान ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकली है।

WrittenBy
By: Bollywood Staff | Published: July 6, 2020 1:49 PM IST

जी टीवी के जानामाना शो 'इश्क सुभान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) में नजर आ रहे एक्टर अदनान खान (Adnan Khan) इन दिनों अपनी खराब सेहत की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही अदनान खान ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया है। बीते काफी समय से अदनान खान अपनी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे जो कि निगेटिव निकली है। अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर अदनान खान खुशी के मेरे फूले नहीं समां रहे हैं।

एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटबॉयई से अपनी रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए अदनान खान ने बताया कि, 'मेरी कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। ये बात जानकर मुझे अच्छा लग रहा है। अब मैं पूरी तरह से ठीक होकर अपनी शूटिंग शुरु करने के लिए बेताब हूं।' वैसे टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ही अदनान खान को इस बात का अंदाजा था कि उनको कोरोना वायरस नहीं है।

अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए अदनान खान ने बताया था कि, 'बीते कुछ समय से मेरी तबियत नासाज चल रही है। शायद मौसम बदलने की वजह से मुझे वायरल फ्लू हो गया है। फिर भी एहतियात के तौर पर मैंने कोरोना वायरस टेस्ट करवा लिया है ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो। वैसे बीते चार दिनों में मेरी सेहत में काफी सुधार आया है।'

देखें अदनान खान की तस्वीरें-

View this post on Instagram

We are nearing the end of the holy month. I take this moment to urge everyone to be as helpful as you can in this situation with the pandemic. Your neighbours might need your help, that old crazy lady down the road might. The guy you buy your veggies from might. The crew you have been working with, your friends or even your family might need your help. Even if it’s not your holy time, HELP as much as you can. The harsh truth is, some places are in dire need of support. And we, not the Muslims or any religious factions, we the PEOPLE are that support. Go out there and do what you can. ( incase oF lower iq : use masks and gloves if you’re literally going out ) ? #ramadan2020 #coronavirus #helpingothers #pandemic #adnan_a_khan #actor

A post shared by Adnan Khan (@adnan_a_khan) on

View this post on Instagram

With the super star @reem_sameer8 . Always a pleasure bumping into her #ishqsubhanallah #tujsehairaabta #adnankhan

A post shared by Adnan Khan (@adnan_a_khan) on

गौरतलब है कि अदनान खान सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' में अपनी कोस्टार ईशा सिंह (Eisha Singh) की वापसी से बहुत खुश हैं। यही वजह है कि वह अपने टीवी शो 'इश्क सुभान अल्लाह' की शूटिंग करने के लिए बेताब हैं। पूरे एक साल बाद ये दोनों सितारों की जोड़ी टीवी पर दस्तक देने जा रही है। बीते साल ईशा सिंह ने काम में व्यस्त होने की वजह से सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' को अलविदा कह दिया था। लॉकडाउन के बाद 'इश्क सुभान अल्लाह' के मेकर्स ने ईशा सिंह को वापस आने के लिए मना लिया है। 'इश्क सुभान अल्लाह' के नए एपिसोड्स में ईशा सिंह टीवी अदाकारा तुनिशा शर्मा को रिप्सेल करने वाली हैं।