जी टीवी का जानामाना शो 'इश्क सुभान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) इन दिनों कास्ट में हो रहे हेरफेर की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' लॉकडाउन के बाद टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो में ईशा सिंह (Eisha Singh) एक बार फिर से दस्तक देने जा रही हैं। जहां एक तरफ लॉकडाउन के बाद ईशा सिंह काफी खुश है तो वही दूसरी तरफ उनके कोस्टार अदनान खान (Adnan Khan) बीमार पड़ गए हैं। अपनी तबियत खराब होते देखकर अदनान खान इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने बिना देर किए अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवा लिया है। इस बात का खुलासा खुद अदनान खान ने ही किया है।
एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल टेलीचक्कर से अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए अदनान खान ने बताया कि, 'हां... मैं बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं हूं। अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए मैंने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया है। मुझे अब बस कोरोना रिपोर्ट्स के आने का इंतजार है। लगता है कि शायद मौसम बदलने की वजह से मुझे वायरल फ्लू हो गया है। बीते चार दिनों से मेरी सेहत में सुधार आया है।'
आगे अदनान खान ने कहा कि, 'शो की शूटिंग शुरु होने से पहले ही मैंने कोरोना वायरस टेस्ट करवा लिया है। मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से कोई और बीमार पड़े। अब तो रिपोर्ट्स आने के बाद ही मुझे सुकून मिलेगा।' वहीं ये खबर सुनकर अदनान खान के फैंस भी घबरा गए हैं। अदनान खान के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनके हालचाल ले रहे हैं।
देखें अदनान खान की तस्वीरें-
View this post on InstagramWhen your tired AF but you have to go and get it done. #ishqsubhanallah #adnan_a_khan #party #event
View this post on InstagramThe way looks tough. But remember the “donkey” theory. #ishqsubhanallah #adnan_a_khan
तबियत में सुधार होने पर अदनान खान एक बार फिर से सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' की शूटिंग शुरु कर देंगे। कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब अदनान खान एक बार फिर से ईशा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। बीते एक साल में इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी मिस किया है। ऐसे में अदनान खान और ईशा सिंह का वापस आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।