स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'इश्कबाज' ने टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया था। इस टीवी शो के जरिए सुरभि चंदना और नकुल मेहता की पॉपुलैरिटी रातों बढ़ी थी। सुरभि चंदना के अनिका और नकुल मेहता के शिवाय सिंह ओबेरॉय वाले किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इन दोनों किरदारों के अलावा शो के लगभग हर एक किरदार ने लोगों को खूब एंटरटेन भी किया। यही वजह है कि मेकर्स ने बिना देरी किए इसके दूसरे सीजन को भी लॉन्च कर दिया था। सालों बाद मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया है कि फैंस इश्कबाज 3 को लेकर भी खूब एक्साइटेड हो गए हैं।
दरअसल स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इश्कबाज के एक क्लिप को शेयर किया गया है। ये क्लिप इश्कबाज के एक पॉपुलर सीन का है। इस सीन में अनिका यानी सुरभि चंदना सब्जी वाले से अपने ही बड़बोले अंदाज में मोलभाव करती हुई नजर आ रही है। सालों बाद अनिका का बड़बोलापन देखकर फैंस की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। वहीं कुछ लोग मेकर्स से गुहार लगाने लगे हैं कि इश्कबाज के तीसरे सीजन को जल्द से जल्द लॉन्च किया जाए। एक यूजर ने इस क्लिप पर कमेंट किया है, 'इश्कबाज 3 अगर आएगा तो टीआरपी लिस्ट में खूब बवाल मचेगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'इश्कबाज का नया सीजन तो हर किसी के झक्के छुड़ा देगा।'
नीचे देखें इश्कबाज का वायरल क्लिप
बात की जाए इश्कबाज की लीडिंग लेडी सुरभि चंदना की तो हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी रचाई है। ऐसे में अगर मेकर्स इश्कबाज के तीसरे सीजन की वाकई में प्लानिंग करते हैं तो देखने वाली बात होगी कि सुरभि इसे करने के लिए अभी हामी भरेंगी या नहीं? वहीं रही बात नकुल मेहता और बाकी स्टारकास्ट की तो उन्हें एक बार फिर से साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वैसे अगर मेकर्स इश्कबाज 3 बनाने की सोचते हैं तो आप इस खबर से कितना खुश होंगे? कमेंटबॉक्स में हमें जरूर बताइएगा।