15 अगस्त के दिन पिता बना Ishqbaaz का ये स्टार, फैंस को सुनाई गुड न्यूज

Ishqbaaz Star blessed with baby girl: सीरियल इश्कबाज में नजर आ चुका एक स्टार हाल ही में पिता बन गया है. सोशल मीडिया पर इस स्टार ने अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करके इस बात का खुलासा किया है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: August 17, 2025 12:56 PM IST

अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ था. जहां एक तरफ हर कोई 15 अगस्त मना रहा था वहीं टीवी का एक्टर हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा था. 15 अगस्त के मौके पर टीवी का ये एक्टर पिता बन गया है. आप इस एक्टर को सीरियल इश्कबाज (Ishqbaaz) में देख चुके हैं. पिता बनते ही इस एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करके इस बात का ऐलान किया है. यहां हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर नकुल मेहता की जो कि दूसरी बार पिता बन गए हैं. अपनी पोस्ट में नकुल मेहता ने अपनी बेटी और पत्नी जानकी मेहता की भी तस्वीर शेयर की है. एक तस्वीर में नकुल मेहता पत्नी के साथ ऑपरेशन थिएटर में बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरी तस्वीर में नकुल मेहता (Nakuul Mehta) का बेटा सूफी अपनी बहन को गोद में थामे नजर आ रहा है. तस्वीरों में नकुल मेहता का बहुत बहुत खुश दिख रहा है. इस पोस्ट के जरिए नकुल मेहता ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है. नकुल मेहता ने अपनी बेटी का नाम रूमी रखा है.

नकुल मेहता ने फैंस को बताई ये बात

नकुल मेहता ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा, वो यहां आ चुकी है. सूफी को उसकी रूमी मिल गई है. हमारे दिल अब पूरे हो चुके हैं. वो 15 अगस्त 2025 को हमारे घर में आई है. तुमको यहां आकर प्यार की तलाश नहीं करनी है. तुमको तो खुद के साथ रहते हुए सबके खिलाफ जाकर खुद को बनाना है. नकुल मेहता की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस नकुल मेहता को दोबारा पिता बनने की बधाई दे रहे हैं.

नकुल मेहता के बेटे ने लूटा फैंस का दिल

एक तस्वीर में रुमी और सूफी साथ दिख रहे हैं. नकुल मेहता के बच्चों की इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. लोग कह रहे हैं कि तस्वीर में सूफी अपनी बहन को थामे बहुत क्यूट लग रहा है. सूफी के बराबर में कुछ फूल भी रखे हुए हैं. कहना गलत नहीं होगा कि नकुल मेहता के बेटे ने अपनी बहन का शान से स्वागत किया है.