Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Jannat Zubair और अयान के साथ सरेआम हुई मारपीट, हमले के बाद कैसी है भाई-बहन की हालत? टीम ने दी बड़ी जानकारी

Jannat Zubair: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर के साथ बीते दिनों मारपीट हुई थी, इस मामले में अब भाई-बहन की टीम की तरफ से बड़ी जानकारी शेयर की गई है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 17, 2026 10:44 AM IST

Jannat Zubair और अयान के साथ सरेआम हुई मारपीट, हमले के बाद कैसी है भाई-बहन की हालत? टीम ने दी बड़ी जानकारी
हमले के बाद कैसी है जन्नत जुबैर और अयान जुबैर की हालत?

Jannat Zubair & Brother Ayaan Physical Assault: पिछले कुछ समय से फिल्मी हस्तियों के साथ हमले और धमकी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है. वहीं अब इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और उनके भाई अयान जुबैर (Ayaan Zubair) का नाम भी शामिल हो गया है. भाई-बहन को लेकर एक डरावनी घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 15 मार्च 2026 को जन्नत और अयान पर पनवेल दौरे के दौरान अनजान शख्स ने उनपर हमला (Jannat Zubair & Brother Ayaan Physical Assault) कर दिया और उनका पीछा भी किया. इस घटना के बाद जन्नत की टीम ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दोनों की हालत और पूरी घटना की जानकारी दी है.

हमले के बाद कैसी है जन्नत-अयान की हालत?

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair News) और अयान जुबैर (Ayaan Zubair News) के साथ दिन दहाड़े हुई इस घटना ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद अब उनकी टीम की तरफ से एक ऑफिशियल बयान जारी कर एक्ट्रेस के चाहने वालों को पूरी जानकारी दी गई है. टीम की तरफ से जारी किए गए नोट में कहा गया, 'सभी को नमस्ते... हम आपको बताना चाहते हैं कि, कल दिन-दहाड़े हाईवे पर जन्नत और अयान के साथ मारपीट हुई और उनका पीछा किया गया, जो कि बहुत ही डरावना था.'

टीम ने फैंस से की ये अपील

नोट में टीम ने आगे बताया कि, 'फिलहाल इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.' वहीं टीम की तरफ से फैंस को राहत देते हुए बताया गया कि, 'जन्नत और अयान अब बिल्कुल सुरक्षित हैं.' साथ ही पोस्ट में उन्होंने फैंस की चिंता और प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया. टीम की तरफ से लोगों से गुजारिश की गई है कि, वो इस घटना के बारे में किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन न करें और न ही गलत जानकारी फैलाएं. नोट में कहा गया कि, 'कृपया हमारे द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें और बिना किसी सबूत के अटकलें न लगाएं.'

फैंस कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं जैसे ही टीम की तरफ से इस घटना की जानकारी दी गई वैसे ही जन्नत जुबैर के फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ पड़ी. एक के बाद एक फैंस एक्ट्रेस की हेल्थ और कंडीशन के बारे में पूछ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'अपना ख्याल रखें, आप दोनों को ढेर सारा प्यार.' दूसरे ने लिखा, 'यह सुनकर बहुत डर लगा, लेकिन खुशी है कि आप सुरक्षित हैं.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस के चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जन्नत जुबैर वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि, जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. जन्नत ने साल 2010 में टीवी सीरियल 'काशी: अब ना रहे तेरा कागज कोरा' से टीवी डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान साल 2011 आए कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'फुलवा' से मिली थी. इसके बाद जन्नत को 'तू आशिकी' और 'सियासत' जैसे शो में देखा गया. बता दें कि, उनके भाई अयान भी उनके साथ एक्टंग कर चुके हैं. जन्नत को आखिरी बार टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स' में देखा गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी के साथ बने रहिए.