'लोगों की पैंटीज तक के...' तलाक के बाद Jay Bhanushali संग मस्ती करती दिखीं Mahhi Vij, मीडिया पर किस बात से बौखलाईं?

Mahhi Vij Photo With Jay Bhanushali: माही विज और जय भानुशाली अलग हो गए हैं लेकिन दोनों की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं.

By: Kavita  |  Published: January 5, 2026 1:53 PM IST

'लोगों की पैंटीज तक के...' तलाक के बाद Jay Bhanushali संग मस्ती करती दिखीं Mahhi Vij, मीडिया पर किस बात से बौखलाईं?

Mahhi Vij Slam Media After Divorce With Jay Bhanushali: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल माही विज और जय भानुशाली अलग हो गए हैं. 4 जनवरी के दिन माही विज और जय भानुशाली ने अपने तलाक का ऐलान किया. दोनों ने अपनी 15 साल की शादी को आपसी सहमति से खत्म कर दिया, जिस वजह से फैंस काफी उदास हैं. तलाक के बाद माही विज लगातार कुछ न कुछ शेयर कर रही हैं. उनके कुछ पोस्ट सामने आए थे, जिसे क्रिप्टिक पोस्ट माना गया. इस पर अब माही विज का गुस्सा निकला है. इतना ही नहीं, माही विज ने जय भानुशाली संग एक तस्वीर भी शेयर की, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए हैं. आइए आपको वो फोटो दिखाते हैं.

जय भानुशाली संग माही विज की मस्ती

माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने माना कि वह तलाक के बाद भी बच्चों के लिए जुड़े रहेंगे और अब तलाक के ऐलान के अगले दिन ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं. माही विज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह जय भानुशाली के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं. इस तस्वीर में दोनों ने ब्लैक आउट फिट पहना है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है. इस तस्वीर में दोनों ही विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों की सिर्फ आंखें दिख रहे हैं, जिसमें चमक साफ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर से साफ समझा जा सकता है कि जय और माही अपने तलाक के फैसले से खुश हैं.

TRENDING NOW

माही विज ने मीडिया को लगाई फटकार

इस तस्वीर के साथ माही विज ने कैप्शन में मीडिया के खिलाफ बातें लिखी हैं. उन्होंने लिखा, 'सिर्फ कमेंट और लाइक के लिए मीडिया अब इतना ज्यादा गिर गया है. मेरी स्टोरी जय के लिए नहीं थी. इसे जर्नलिज्म की तरह गंदा मत बनाइए.' माही विज ने अगली स्टोरी में लिखा, 'चलो लोगों के बू... से निकलकर कुछ तो मिल रहा है मीडिया को पोस्ट करने के लिए. क्रिप्टिक पोस्ट... कितने बुरे हाल हैं, लोगों की पैंटीज तक के वीडियो डाल देते हैं. ' माही विज का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है. माही पहले भी अपनी भड़ास निकाल चुकी हैं.

बीते साल अलग हो चुके थे माही विज और जय भानुशाली

बता दें कि माही विज और जय भानुशाली बीते साल ही अलग हो चुके थे. दोनों के अलग की खबरें सामने काफी समय से आ रही थीं लेकिन अब कपल ने ऑफिशियली ये ऐलान किया है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.