Jay Bhanushali Miesha Iyer: टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज का तलाक हो चुका है. बीते दिनों ही दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया. दोनों अपनी बेटी के लिए अच्छे टर्म्स पर हैं लेकिन माही विज जय भानुशाली का घर छोड़ चुकी हैं और अपनी जिंदगी में खुश हैं. इस बीच जय भानुशाली का नाम मायशा अय्यर के साथ जुड़ रहा है. बीती रात जय भानुशाली को मायशा अय्यर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते की अटकले लगाई जा रही हैं. आइए आपको मायरा और जय के रिश्ते का सच बताते हैं.
मायशा अय्यर संग जय भानुशाली का वीडियो
जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और मायशा अय्यर (Miesha Iyer) को बीती रात एक इवेंट में साथ देखा गया. दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसे विरल भयानी ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में जय पहले कार में आकर बैठते हैं और वह ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं और फिर आगे मायशा आती हैं और वह ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर बैठ जाती हैं और फिर दोनों चले जाते हैं. इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है और जय भानुशाली के फैंस का मानना है कि वह मायशा को डेट कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. जय भानुशाली और मायशा का रिश्ता गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का नही हैं.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
क्या है जय भानुशाली और मायशा अय्यर का रिश्ता?
कम ही लोग जानते हैं कि जय भानुशाली और मायशा अय्यर एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं. दोनों बेशक एक साथ ज्यादा नजर नहीं आते हैं लेकिन मायशा ने जय को अपना राखी भाई मान रखा हैं और वह वह एक्टर को राखी भी बांधती हैं. दोनों के रिश्ते के बारे में माही विज भी बहुत अच्छी तरह जानती हैं और इसी वजह से माही विज और मायशा के बीच भी अच्छे रिश्ते रहे हैं. माही विज मायशा को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करती हैं, जिससे साफ है कि इन तीनों के बीच कोई भी परेशानी नहीं हैं. इन अफवाहों के बीच जय भानुशाली और मायशा अय्यर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मायशा जय को भैया भैया बोल रही हैं. बता दें कि जय भानुशाली और मायशा अय्यर का इन अफवाहों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates