Karan Grover And Jennifer Winget Story: पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को टीवी गर्ल कहा जाता है, जो सालों से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं। जेनिफर अपने हर किरदार में जान फूंक देती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। एक समय था जब टीवी इंडस्ट्री में जेनिफर विंगेट और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल हुआ करते थे। जेनिफर और करण पब्लिक प्लेस में भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हटते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेनिफर ने एक बार अपने पति करण सिंह ग्रोवर को सीरियल के सेट पर सबके सामने जोरदार तमाचा मारा था। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
जेनिफर ने इस वजह से मारा था थप्पड़
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) करण सिंह ग्रोवर (Karan Grover) की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले करण की शादी श्रद्धा निगम से हुई थीं। करण का नाम कोरियोग्राफर निकोल से भी जुड़ा। दावा किया जाता है कि श्रद्धा के बाद करण की जिंदगी में निकोल आई, लेकिन कुछ समय के अंदर ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सीरियल दिल मिल गए के सेट पर करण कुंद्रा और जेनिफर विंगेट की लव स्टोरी शुरू हो गई। साल 2012 में करण और जेनिफर ने एक दूसरे संग शादी कर ली थी, लेकिन दोनों का रिश्ता चंद दिनों में ही खराब हो गया। जेनिफर विगेंट ने करण सिंह ग्रोवर पर चीटिंग का आरोप लगाया था। दावा है कि करण को जेनिफर ने रंगे हाथ चीटिंग करते हुए पकड़ लिया था। इसी वजह से जेनिफर ने गुस्से में आकर करण को जोरदार तमाचा भी मार दिया था। जेनिफर और करण के बीच ये थप्पड़ कांड सीरियल दिल मिल गए के सेट पर हुआ था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे की तरफ नहीं देखा।
दो साल में टूटा जेनिफर-करण का रिश्ता
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेनिफर को इस बात की भनक लग गई थी कि करण ने एक्स गर्लफ्रेंड निकोल के लिए पत्नी श्रद्धा निगम को चीट किया है। हालांकि, करण और जेनिफर के बीच चीजें ठीक होने लग गई थीं, लेकिन फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर तमाशा हो गया। करण और जेनिफर की 2 साल की शादी में ये पूरा ड्रामा हो गया था। इसके बाद दोनों साल 2014 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया। करण से तलाक के बाद जेनिफर अपनी लाइफ में अकेली खुश हैं, लेकिन करण ने बिपाशा बसु संग सात फेरे लिए। दोनों अब एक बेटी के पैरेंट्स हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates