बीते कई दिनों से सुनने में आ रहा था कि जल्द ही सारे गिले-शिकवे भुलाकर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर हाथ मिलाने वाले है। अगर आप ऐसी खबरों को सुनकर खुश थे तो आपको हमारी ये खबर को सुनकर झटका लग सकता है। जी हां सामने आ रही जानकारी की माने तो सुनील और कपिल अभी के लिए फिलहाल साथ तो नहीं ही आ रहे है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील टीवी की जानी मानी अदाकारा जेनिफर विगेंट के साथ नच बलिए के नवें सीजन के लिए हाथ मिलाने वाले है।
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील जेनिफर के साथ मिलकर इस डांसिंग रिएलिटी शो के नवें सीजन को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। बीते दिनों सुनने में आया था कि निर्माता नवें सीजन में इस शो के फॉर्मेट को बदलने की सोच रहे है। दरअसल हमेशा से ही इस शो में टीवी के जाने माने कपल्स ने ही हिस्सा लिया है। ऐसे में निर्माता चाहते है कि इस बार इस शो में एक्स कपल्स नजर आए। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐसा नहीं होगा बल्कि हमेशा की तरह ही इस बार भी शो में कपल्स ही नजर आएंगे। ‘नच बलिए' के डांस फ्लोर पर आग लगाने के बाद अब एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते है टीवी के ये 20 कपल्स, देखें पूरी लिस्ट
वहीं ऐसा भी सुनने में आ रहा था कि जहां सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस कर सकते है वहीं कटरीना कैफ इस फिल्म में जज के तौर पर दिखाई देंगी। खैर बात करें होस्टिंग की तो अगर सुनील और जेनिफर वाकई में इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे तो यकीनन इस शो में चार चांद लग ही जाएंगे। हिना-रॉकी, कपिल-गिन्नी से लेकर अनीता-रोहित समेत ये 12 जोड़ियां डांस फ्लोर पर लगा सकती है आग, जल्द शुरु हो रहा है 'नच बलिए' का नया सीजन
खैर बात करें पिछले साल कि तो पिछली दफा करण टैकर के साथ-साथ उपासना सिंह ने इस शो को होस्ट किया था। फिलहाल के लिए आपको बता दें कि नच बलिए के नवें सीजन को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई भी कन्फर्मेशन नहीं आया है। ऐसे में हमें इंतजार है कि जल्द ही इस शो को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाए। वैसे आप नच बलिए के नवें सीजन में सुनील और जेनिफर को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...