Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

जेनिफर विंगेट के हाथ लगी इस फिल्ममेकर की मूवी, अब बड़े पर्दे पर भी फैलेगा माया का आंतक!

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अब बड़े पर्दे पर भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट को लेकर यह खबर आ रही है कि वह जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक फिल्म से जुड़ा कोई खास खुलासा नहीं हो पाया है।

By: Ashna Malik  |  Published: September 27, 2022 8:49 AM IST

जेनिफर विंगेट के हाथ लगी इस फिल्ममेकर की मूवी, अब बड़े पर्दे पर भी फैलेगा माया का आंतक!

Jennife Winget In Vishal Bhardwaj Movie: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों जेनिफर विंगेट भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, इसके बाद भी वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को लेकर खबर आई थी कि वह 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वहीं अब जेनिफर विंगेट को लेकर यह सुनाई दे रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि यह डेब्यू के बाद उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।

एंटरटेनमेंट दुनिया की क्वीन जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। लेकिन असल मायनों में उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'फिर से' से डेब्यू किया था। वहीं टेली चक्कर की रिपर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट की झोली में विशाल भारद्वाज की फिल्म आई है और यह 'फिर से' के बाद उनकी दूसरी मूवी होगी। हालांकि फिल्म में अभी तक जेनिफर विंगेट के किरदार के बारे में खास जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं। हालांकि अभी तक जेनिफर विंगेट की ओर से आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

टीवी की क्वीन हैं जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' की स्नेहा बनकर खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद वह 'दिल मिल गए' में भी नजर आई थीं। वहीं 'बेहद' के जरिए जेनिफर विंगेट ने विलेन के तौर पर भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके बाद वह 'बेपनाह' में भी नजर आई थीं। इससे इतर जेनिफर विंगेट ने वेब में भी हाथ आजमाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस 'कोड एम 2' में नजर आई थीं।


About the Author

Ashna Malik