कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी शो 'बेपनाह' बंद होने जा रहा है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि ये टीवी शो डिजीटल प्लेटफॉर्म पर जारी रहेगा। लेकिन इसके बाद बॉलीवुड लाइफ ने एक्सक्लूसिवली जानकारी दी कि इस टीवी शो को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर भी नहीं दिखाया जाने वाला है। इसकी बड़ी वजह इस टीवी शो की लीड स्टार्स का मना करना। जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा दोनों ने ही इसके लिए हामी नहीं भरी है।
जेनिफर टीवी शो में जोया का किरदार निभा रही थी जबकि हर्षद चोपड़ा आदित्य का रोल प्ले कर रहे थे। इस शो को भले ही टीआरपी लिस्ट में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलता था लेकिन फिर भी आदित्य और जोया की लव स्टोरी के चलते कुछ दर्शकों का ये फेवरेट बना हुआ था। खैर, अब जब इस शो पर ताला लगने जा रहा है तो ऐसे में इस टीवी शो की लीड स्टार जेनिफर विंगेट ने एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट के साथ फैंस को गुडबाय कहा है।
शॉकिंग... जल्द ही बंद हो जाएगा जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा का हिट शो ‘बेपनाह’, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नहीं आएगा नजर, जानिए कारण
जेनिफर ने ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जेनिफर ने लिखा है, 'सभी अच्छी चीजों का अंत होता है और ऐसा ही हमारे फेवरेट शो बेपनाह के साथ भी हुआ है, जो जल्दी ही बंद हो जाएगा। लेकिन आप अपने सभी फैंस के साथ बस दुखी ही हो सकते हैं। आखिर में हम आपको निराश करने वाले हैं लेकिन कुछ सफर भले ही छोटे हों लेकिन बहुत सार्थक और पूर्ण होती है। बेपनाह ने दर्शकों पर अपना असर छोड़ा है और अब जब ये बंद होने जा रहा हैं मैं पूरे टीवी शो की कास्ट- हर्षद चोपड़ा, नमिता दुबे, राजेश खट्टर, सहबन आजिम, वैष्णवी धनराज, श्वेता, अपूर्व अग्निहोत्री, शहजाद दास, इकबाल आजाद और आर्या शर्मा के साथ कृतघ्ता के साथ खड़ी होती हूं।'
देखिए पोस्ट-
इससे पहले मेकर्स इस टीवी शो को डिजीटल प्लेटफॉर्म 'वूट' पर जारी रखना चाहते थे लेकिन बाद में टीवी शो के इन दोनों ही लीड स्टार्स के मना कर देने के बाद इसे बंद ही करने का फैसला लिया गया। शायद ये दोनों स्टार्स अभी डिजीटल डेब्यू के लिए तैयार नहीं थे। खैर, क्या आप जोया और आदित्य की जोड़ी को मिस करने वाले हैं। अपनी राय आप हमें लिखकर बता सकते हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...