Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बेपनाह' के दौरान हर्षद चोपड़ा पर दिल हार गई थीं जेनिफर विंगेट! सालों बाद एक्टर संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

Jennifer Winget Break Silence On Harshad Chopda: जेनिफर विंगेट का 'बेपनाह' के दौरान हर्षद चोपड़ा के साथ नाम जुड़ा था। एक्ट्रेस को लेकर कहा गया था कि वह हर्षद चोपड़ा को डेट कर रही हैं। वहीं सालों बाद मामले पर जेनिफर विंगेट ने चुप्पी तोड़ी है।

By: Ashna Malik  |  Published: August 30, 2022 3:59 PM IST

'बेपनाह' के दौरान हर्षद चोपड़ा पर दिल हार गई थीं जेनिफर विंगेट! सालों बाद एक्टर संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

Jennifer Winget Break Silence On Harshad Chopda: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने अंदाज को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। जेनिफर विंगेट ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से लेकर 'बेहद' के जरिए खूब पहचान बनाी है। इसके अलावा जेनिफर विंगेट को 'बेपनाह' में भी खूब पसंद किया गया था। इस शो में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के साथ नजर आई थीं। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, 'बेपनाह' के दौरान दोनों के अफेयर की भी खूब खबरें उड़ी थीं। बताया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इस मामले पर पहले तो कभी भी जेनिफर विंगेट या हर्षद चोपड़ा ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने मीडिया के सामने बयां किया है कि वह हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के बारे में क्या सोचती हैं। हर्षद चोपड़ा के बारे में सवाल किये जाने पर जेनिफर विंगेट ने कहा, "वह बहुत ही समझदार इंसान हैं, लेकिन जब उन्हें कोई सीन शूट करना होता है तो वह उस चीज को लेकर, अपनी तैयारियों को लेकर बहुत ही ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। लेकिन इसके अलावा वह बहुत ही साधारण और मजेदार इंसान हैं। शॉर्ट में कहूं तो हर्षद चोपड़ा बहुत ही सिंपल और सेंसिबल हैं।"


बता दें कि एंटरटेनमेंट (Entertainment News) क्वीन जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाया था, वहीं हर्षद चोपड़ा ने सीरियल में आदित्य हुड्डा का रोल अदा किया था। शो में उनकी जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

इस सीरीज में नजर आएंगी जेनिफर विंगेट

बता दें कि एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही 'कोड एम सीजन 2' में नजर आने वाली हैं। उनकी इस वेबसीरीज के पहले सीजन ने भी लोगों का खूब दिल जीता था। वहीं वेबसीरीज के दूसरे सीजन को लेकर भी फैंस खूब एक्साइटेड हैं।


About the Author

Ashna Malik