Jennifer Winget BTS Video from Raisinghani VS Raisinghani: टीवी सीरियल अदाकारा जेनिफर विंगेट इन दिनों सोनी लिव पर प्रसारित होने वाली टीवी सीरीज 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' को लेकर खासा चर्चा में हैं। अदाकारा जेनिफर विंगेट का ये शो सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें अदाकारा एक वकील के रोल में नजर आ रही हैं। टीवी सीरिज 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में अदाकारा जेनिफर विंगेट के साथ लीड रोल में एक्टर करण वाही है। जिसमें इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' के सेट से अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कोर्टरूम ड्रामे के बीच अदाकारा जेनिफर विंगेट खूब मस्ती करती दिखीं।
'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' के सेट पर जेनिफर विंगेट ने की मस्ती
वायरल हुए इस वीडियो में जेनिफर विंगेट शो के सेट पर वकील की ड्रेस पहनकर अपने हिस्से की रिहर्सल करती दिख रही हैं। जिसके साथ ही वो कभी पानी पीती तो कभी वैनिटी में मस्ती करती दिखीं। 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' के सेट से सामने आया ये वीडियो अदाकारा जेनिफर विंगेट के इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'एक दिन में जेनू के अलग-अलग मूड्स' ये वीडियो जेनिफर विंगेट के फैंस के बीच आते ही चर्चा में आ गया। जिस पर लोग जमकर कमेंट्स करते दिखे।
वायरल हुए इस वीडियो पर कमेंट कर कुछ यूजर्स ने जेनिफर विंगेट को टीवी की दुनिया की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस बता डाला है। जबकि, कुछ यूजर्स उन्हें टीवी एक्ट्रेस नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने की सलाह देते दिखे। तो कुछ यूजर्स ने अदाकारा को टीवी की क्वीन ही बता डाला है। जेनिफर विंगेट के इस वीडियो पर सामने आए लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।
टीवी की बड़ी स्टार हैं जेनिफर विंगेट
बता दें कि टीवी सीरियल अदाकारा जेनिफर विंगेट एक बड़ी स्टार हैं। वो चर्चित टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी से चर्चा में आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बेपनाह, बेहद, बेहद 2, सरस्वतीचंद्र जैसे कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स दर्शकों को दिए हैं। अब अदाकारा इन दिनों अपनी टीवी सीरिज 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस टीवी सीरिज के अलावा अदाकारा की वेब सीरीज कोड एम बी खासा चर्चा में रही थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates

