अनुपमा में किंजल का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस निधि शाह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की नई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल इन तस्वीरों में अनुपमा की किंजल का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस लगातार निधि शाह के स्टाइलिश अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच लोगों की नजर जेनिफर विंगेट के भी फोटोशूट पर पड़ गई है। जेनिफर ने भी आज ही अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर विंगेट का अंदाज एकदम निधि शाह जैसा ही है। जेनिफर विंगेट की तस्वीरों को देखने के बाद लोग कमेंट में निधि शाह के फोटोशूट से उनकी तुलना करने लगे हैं।
दोनों हसीनाओं ने गिराईं बिजलियां
जेनिफर विंगेट और निधि शाह के फोटोशूट की कुछ कॉमन चीजें हैं, जिस पर लोग बात कर रहे हैं। फोटोशूट के लिए दोनों ने जिस ड्रेस का चयन किया है, उनका कलर सेम ही है। काफी हद तक ड्रेस का पैटर्न भी सेम ही है। खैर दोनों ही फोटोशूट में जेनिफर और निधि की अदाएं देखते ही बन रही हैं। लोग दोनों की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। जहां निधि शाह अपने फोटोशूट की हर एक तस्वीर में कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। वहीं जेनिफर विंगेट काफी बोल्ड दिख रही हैं। कुछ ही घंटे में जेनिफर विंगेट की नई तस्वीरों पर ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इधर निधि शाह को 15 हजार के आसपास ही लाइक्स मिले हैं।
नीचे देखें निधि शाह और जेनिफर विंगेट का लेटेस्ट फोटोशूट
View this post on Instagram
View this post on InstagramAlso Read
एक्टिंग के मामले में दोनों हैं जबरदस्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजन शाही के शो अनुपमा के जरिए निधि शाह ने कम समय में ही पॉपुलैरिटी बटोर ली है। अनुपमा के करेंट ट्रैक में निधि शाह के किरदार पर भी मेकर्स फोकस कर रहे हैं। इधर जेनिफर विंगेट सोनी लिव एप के नए-नवेले शो 'राजसिंघानी वर्सेज राजसिंघानी' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। इस शो में उनके अपोजिट टीवी एक्टर करण वाही नजर आ रहे हैं। शो में जेनिफर विंगेट वकील की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। वैसे आपको जेनिफर विंगेट और निधि शाह में से किसका अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आया है? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates