एक जमाना था जब सीरियल मिले जब हम तुम के जरिए करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने टीवी की दुनिया पर राज किया था. लोग आज भी डॉक्टर अरमान और रिद्धिमा को भुला नहीं पाए हैं. लोग करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट को टीवी का एक आइडियल कपल माना करते थे. फिर एक ऐसा समय भी आया जब करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया. इस बात को अब करीब 11 साल हो चुके हैं. 11 साल से करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने एक दूसरे को अपनी शक्ल नहीं दिखाई है. इतने साल बाद एक बार फिर से लोग करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के बारे में बात करने लगे हैं.
खबर है कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget Karan Singh Grover) एक बार फिर से साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. ये कारनामा कर दिखाने का जिम्मा करण जौहर (Karan Johar) ने अपने कंधों पर ले लिया है. जी हां, सही सुना आपने... खबर है कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट करण जौहर ने अगले शो द ट्रेटर्स (The traitors) में नजर आने वाले हैं. करण जौहर का ये रिएलिटी शो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.
TRENDING NOW
खबर है कि इस रिएलिटी शो में उर्फी जावेद, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, अपूर्वा मखीजा जैसे सितारे भी नजर आ सकते हैं. मेकर्स इस शो को हिट बनाने के लिए रोजशोर से काम कर रहे हैं. ऐसे में द ट्रेटर्स के साथ करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का नाम जुड़ना और भी दिलचस्प हो गया है. बता दें करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के तलाक के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई. जहां एक तरफ करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली वहीं जेनिफर विंगेट ने पार्टनर के तौर पर अपने करियर को चुना. आज करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दोनों ही बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में जुटे हुए हैं. करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के साथ आने की खबर सुनकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates