Jennifer Winget Age Shamed For Viral Video: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडियापर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर भी आई थी कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी करेंगी। इन सबसे इतर जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) बीते दिन जियो स्टूडियो के सेलिब्रेशन में पहुंचीं, जहां उन्होंने होलोग्राफिक गाउन में ग्लैमर का तड़का लगाया। जेनिफर विंगेट का इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनक यह वीडियो देख जहां कुछ लोग तारीफ करते नजर आए तो वहीं कुछ ट्रोल्स ने यहां भी निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अपने वीडियो में होलोग्राफिक स्लिट गाउन पहनकर एंट्री करती दिखाई दीं। उन्हें देखते ही मीडिया में एक्साइटमेंट आ गई और वे एक्ट्रेस से पोज के लिए कहने लगे। जेनिफर विंगेट ने पैपराजियों की एक्साइटमेंट देखने के बाद कहा, "अरे एक मिनट यार।" इसके बाद एक्ट्रेस ने चेहरे पर स्माइल लिये एक से एक पोज दिये। होलोग्राफिक हाई स्लिट ड्रेस में जेनिफर विंगेट का लुक देखने लायक रहा। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "आप मेरा बचपन वाला प्यार हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यार ये बहुत अंडररेटेड हैं, इन्हें अच्छी फिल्में और अच्छे सीरियल मिलने चाहिए।" एक यूजर ने लिखा, "यार ये बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं।"
देखें वीडियो
View this post on Instagram
ट्रोल्स ने जेनिफर पर साधा निशाना
जहां फैंस जेनिफर विंगेट की तारीफ करते नजर आए तो वहीं कुछ यूजर्स ने उनपर निशाना साधने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "बुढ़ापा भी आ ही गया।" वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "वैसे आंटी बुरा मत मानो...।" एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोज पर चुटकी लेते हुए लिखा, "ये पैर दिखाने का संघर्ष सच है।"
सोनी टीवी पर लौटेंगी जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को लेकर खबर है कि वह सोनी टीवी पर एक नए सीरियल के साथ एंट्री कर सकती हैं। उनका यह शो स्पाई थ्रिलर होगा, जिसमें उनके साथ-साथ एक्टर विशाल आदित्य सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates