Jennifer Winget On Karan Singh Grover: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट बीते कई दिनों से अपनी शादी और तलाक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अपने और करण सिंह ग्रोवर के तलाक पर खुलासा किया था और बताया था कि यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण चीज थी। जेनिफर विंगेट ने इस बात से भी पर्दा उठाया था कि उनके तलाक के बाद लोग उन्हें 'बेचारी' की नजर से देखने लगे थे। वहीं हाल ही में खुलासा हुआ है कि जेनिफर विंगेट के परिवार वाले उनकी और करण सिंह ग्रोवर की शादी के खिलाफ थे। लेकिन एक्ट्रेस ने इसके बाद भी उनकी एक नहीं सुनी और परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई।
इस बारे में बात करते हुए जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने कहा, "मैंने शादी की, क्योंकि उस वक्त मैं प्यार में थी और हर कोई मुझसे कह रहा था कि यह गलत फैसला है। मेरे मम्मी-पापा भी इस चीज के खिलाफ थे। उन्होंने मुझसे इन सभी चीजों पर दोबारा सोचने के लिए कहा था, लेकिन मुझे ही शादी की ज्यादा जल्दी थी। उस वक्त मैं शादी के लिए इतनी ज्यादा आतुर थी कि अगर भगवान भी मुझसे आकर कहते कि शादी मत करो तो भी मैं अपने दिल की ही सुनती।"
View this post on Instagram
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "लेकिन जिंदगी के कुछ दूसरे ही प्लान होते हैं और अंत में मुझे कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मेरे पास अभी भी कुछ अच्छी यादें हैं।" जेनिफर विंगेट ने बताया कि उनके और करण सिंह ग्रोवर के तलाक का असर उनके माता-पिता पर भी पड़ा था। इस बारे में उन्होंने कहा, "उनका दिल टूट गया था, क्योंकि सारी चीजें बहुत जल्दबाजी में हुई थीं। चीजों को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन मुझे खुशी है कि सबकुछ ठीक हो गया।"
बता दें कि जेनिफर विंगेट इस वक्त टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही टीवी पर वापसी भी करने वाली हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates