Jennifer Winget ने शुरु की Beyhadh 2 के Promo की तैयारी, सामने आई ये तस्वीरें

जेनिफर विंगेट के अपोजिट इस सीरियल में आशीष चौधरी और शिविन नारंग के रहने की खबरें भी सामने आ रही है।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: September 25, 2019 7:43 PM IST

जेनिफर विंगेट टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। जेनिफर को आखिरी दफा सीरियल बेपनाह में देखा गया था। इससे पहले Jennifer Winget ने बेहद के जरिए टीवी इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया था। इस सीरियल में जेनिफर ने एक ऐसी लड़की का रोल अदा किया था, जिसका मूड हर वक्त बदला करता था और अपनी पसंद की चीज पाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थी।

बीते कई दिनों से सुनने में आ रहा था कि जेनिफर के इस शो का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। हाल ही में जेनिफर ने इस खबर पर पक्की मुहर भी लगाई थी। अब तो जेनिफर जी जान लगाकर इस सीरियल की तैयारी में भी जुट चुकी है।

कुछ घंटे पहले ही जेनिफर ने अपनी दो तस्वीरों को शेयर करते हे जानकारी दी है कि वह इस सीरियल (Beyhadh 2) की शूटिंग करने के लिए काफी एक्साइटेड है। इन दोनों तस्वीरों में जेनिफर एरियल एक्ट करती हुई नजर आ रही है। जेनिफर ये तैयारी बेहद 2 के प्रोमो के लिए कर रही है। इन तस्वीरों में जेनिफर काले रंग के क्रॉप टॉप और ग्रे रंग की वर्कआउट पैंट में नजर आ रही है।

(इसे भी पढ़ें- Beyhadh 2 स्टार Jennifer Winget ने अपनी ‘गर्ल्स गैंग’ के साथ बिताई रात, Drashti Dhami संग मिलकर मचाया खूब हल्ला)

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा है कि इस बार वो पागलपन की सारी हदें ही पार करने वाली है। उसके रंग में रंगने के लिए तैयार हो जाइए। मायाजाल?

नीचे देखें जेनिफर विंगेट द्वारा शेयर की गई तस्वीरें

बेहद 2 में नजर आ सकते है ये कलाकार

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आशीष चौधरी और शिविन नांरग इस सीरियल में जेनिफर विंगेट के अपोडिट नजर आ सकते है।

(इसे भी पढ़ें- स्वीमिंग पूल की गहराईयों में पोज देती नजर आई Jennifer Winget, Beyhadh 2 में छाने से पहले बिकिनी में बरपाया हुस्न का कहर)

इन सीरियल्स के जरिए धमाल मचा चुकी है जेनिफर

बेहद और बेपनाह के अलावा जेनिफर कसौटी जिंदगी के 2, सरस्वतीचंद्र और दिल मिल गए जैसे शोज में नजर आ चुकी है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आप Beyadh 2 में जेनिफर को देखने के लिए कितने उत्सुक है?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...