Jennifer Winget संग काम करने की रेस में भिड़ रहे हैं Rohit Suchanti, Siddharth Sharma को दे रहे हैं कड़ी टक्कर
अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब Jennifer Winget ने यह ऐलान करके सबको चौंका दिया था कि, वह Beyhadh के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने जा रही हैं। जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके इस बात का ऐलान कर दिया था। इसके साथ ही सीरियल बेहद 2 के मेन लीड के लिए तलाश और भी तेज हो चुकी है। खबरों की माने तो इस बार शो के मेकर्स जेनिफर विंगेट के अपोजिट एक यंग चेहरे का चुनाव करने का मन बना रहे हैं जो कि, कहानी में एक नया रंग भर सके। बता जा रहा था कि, सबसे पहले मेकर्स ने बेहद 2 के मेन लीड के लिए प्रियांक शर्मा को अप्रोच किया था।
वह बात अलग है कि, कुछ कारणों के चलते प्रियांक शर्मा 'बेहद 2' का हिस्सा नहीं बन पाए। अब प्रियांक शर्मा के बाद और दो नए चेहरों के बारे में खबर सामने आ रही है, जिनमें से किसी एक को 'बेहद 2' के मेन लीड के तौर पर चुना जाना है।
(इसे भी पढ़े- Jennifer Winget ने Beyhadh 2 को लेकर किया बड़ा ऐलान, उत्साहित फैंस बोले- 'माया फिर से आ रही है...')
यहां हम 'बिग बॉस 12' में सृष्टि रोड़े के साथ धमाल मचा चुके रोहित सुचांति (Rohit Suchanti) और सिद्धार्थ शर्मा (Siddharth Sharma) की बात कर रहे हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की माने तो, प्रियंका शर्मा के जाने के बाद रोहित सुचांति और सिद्धार्थ शर्मा मेन लीड की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
(इसे भी पढ़े- खुशखबरी! 'बेहद 2' को लेकर निर्माताओं ने किया बड़ा खुलासा, माया बनकर फिर से कहर ढाएंगी जेनिफर विंगेट)
अगर बात की जाए रोहित सुचांति की तो 'बिग बॉस 12' के अलावा 'यह रिश्ता लिखेंगे हम नया', 'साथ निभाना साथिया' और 'क्लासेज ऑफ 2017' में नजर आ चुके हैं। वहीं जवां दिलों की धड़कन सिद्धार्थ शर्मा को ALTBalaji के Puncch Beat की वजह से जाना जाता है।
इन दोनों ही सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि, इन दोनों सितारों में से किसका चुनाव 'बेहद 2' के लिए होने वाला है। वैसे भी अभी तक मेकर्स ने मेन लीड के लिए किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की है। बहरहाल, आप इन दोनों में से किस सितारे को 'बेहद 2' में देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...