Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: दीपिका कक्कड़ का सपना पूरा करने शो में आए शोएब इब्राहिम, कहा, 'मैं इनके लिए...'

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: टीवी सीरियल स्टार शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के डांस टीवी रियलिटी शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ चुका है। इस प्रोमो में शोएब इब्राहिम बताते हैं कि वो ये शो सिर्फ दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के लिए जीतना चाहते हैं।

By: Shivani Bansal  |  Published: November 8, 2023 4:52 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: दीपिका कक्कड़ का सपना पूरा करने शो में आए शोएब इब्राहिम, कहा, 'मैं इनके लिए...'

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सितारों का सुपर-डुपरहिट टीवी रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' को लेकर इन दिनों खासा बज है। इस टीवी रियलिटी शो को मेकर्स 11 नवंबर से प्रसारित करने वाले हैं। इस टीवी रियलिटी डांस शो में टीवी स्टार शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भी नजर आने वाले हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के पति और 'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर शोएब इब्राहिम भी हिस्सा लेने वाले हैं। यही वजह है कि शो को लेकर फैंस का क्रेज अभी से ही सांतवे आसमान पर है। अब हाल ही में मेकर्स ने इस टीवी रियलिटी शो का एक प्रोमो जारी किया है। जिसमें शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ संग जबरदस्त डांस करते दिखते है। जिसमें टीवी सीरियल स्टार शोएब इब्राहिम डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनने की वजह का भी खुलासा करते हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आए प्रोमो वीडियो में टीवी सीरियल स्टार शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के सामने किंग खान के ब्लॉकबस्टर गाने, 'सूरज हुआ मध्यम' पर डांस करते हैं। जिसके बाद शो के तीनों जज जमकर तारीफें करते दिखते हैं। इस दौरान टीवी सीरियल स्टार खुलासा करते हैं कि उनका सपना इस शो की ट्रॉफी जीतना है। एक्टर बताते हैं कि क्योंकि दीपिका ने भी इस शो में हिस्सा लिया था। तो वो चाहते हैं कि इस शो की ट्रॉफी वो अपनी पत्नी दीपिका के लिए हासिल करें। ये प्रोमो वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

TRENDING NOW

'झलक दिखला जा 11' में ये सितारे होंगे जज

सोनी टीवी पर आने वाला रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में फिल्म इंडस्ट्री के 3 बड़े सितारे जज होने वाले हैं। 'झलक दिखला जा 11' में अदाकारा मलाइका अरोड़ा, फरहा खान कुंद्रा और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे जज बनेंगे। जबकि, इस शो को रित्विक धनजानी होस्ट करने वाले हैं।

'झलक दिखला जा 11' में हिस्सा लेंगे ये सितारे

जबकि, इस शो में कई टीवी सीरियल स्टार हिस्सा लेने वाले हैं। शोएब इब्राहिम के साथ इस शो में शिव ठाकरे, तनिषा मुखर्जी, उर्वशी ढोलकिया, आमिर अली और संगीता फोगाट जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। ये शो 11 नवंबर से शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होने वाला है।


About the Author

Shivani Bansal