रोहित शेट्टी एक बार फिर से अपना शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' लेकर टीवी की दुनिया में लौटने रहे हैं। शो में शिवांगी जोशी, प्रतीक सहजपाल, कनिका मान और जन्नत जुबैर जैसे सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन शो अभी शुरु ही होता कि उससे पहले 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' की एक्ट्रेस कनिका मान की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा था।
कनिका मान ने इस बारे में बात करते हुए टेली चक्कर को बताया था कि वो बीते कुछ दिनों से केवल लिक्विड चीजों पर ही टिकी हुई हैं और कुछ हार्ड नहीं खा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी ये हालत ज्यादा काम करने के कारण हुई है। उन्हें डॉक्टर ने ऐसा करने से साफ मना किया था, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने ओवरवर्क किया और अपनी सेहत खराब कर ली। अपनी खराब सेहत के चलते एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रोमो भी शूट नहीं कर पाई थीं। ऐसा माना जा रहा था कि एक्ट्रेस शो से बाहर हो सकती हैं। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: स्टंट के दौरान लकड़बग्घे का शिकार बनीं कनिका मान, Video देख थरथराए फैंस
हालांकि एक्ट्रेस अब ठीक हो गई हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वो शो का हिस्सा हैं। कनिका मान ने अपनी वीडियो में अपने उन फैंस का शुक्रिया किया है जिन्होंने उनके लिए दुआएं मांगी थी और साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा दिए गिफ्ट दिखाए। एक्ट्रेस ने कहा कि वो शो में अपने फैंस की उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। Also Read - Khatron Ke Khiladi Season 12: पहले हफ्ते इस हसीना का पत्ता हुआ साफ, रोहित शेट्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
कनिका मान गुड्डन तुमसे न हो पाएगा सीरीयल से फेमस हुई थीं। जी टीवी पर आने वाले इस शो से कनिका ने तमाम दर्शकों का दिल जीता था। इसके अलावा वो कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12 से हुई आठ कंटेस्टेंट की छुट्टी, लिस्ट में शामिल हो सकते हैं शिवांगी जोशी सहित ये सितारे
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।