लॉरेंस गैंग ने कनाडा में फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, आई कपिल शर्मा के कैफे की शामत

Bishnoi gang opens fire near Kapil Sharma cafe: जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे की एक बार फिर से शामत आ गई है. खबर है कि इस कैफे के पास लॉरेंस गैंग के लोगों ने फायरिंग की है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 3, 2026 7:35 AM IST

Bishnoi gang opens fire near Kapil Sharma cafe: टीवी के जानेमाने कॉमेडियन और टीवी एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सितारे बीते कुछ समय से लगातार गर्दिश में है. करिअर में कपिल शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में भी सब कुछ ठीक नहीं है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने उनके कैफे पर हमला किया था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कपिल शर्मा को धमकी भी मिल चुकी है. इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से कनाडा को छलनी कर दिया है. कनाडा की सड़कों पर जमकर गोलीबारी की गई है. यहां मजेदार बात ये है कि ये गोलीबारी कपिल शर्मा के कैफे के बराबर वाले रेस्टोरेंट पर की गई है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में ये दावा किया गया है. टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर इस घटना के बारे में बात की गई है.

कपिल शर्मा को लेकर वायरल हुई पोस्ट

इस पोस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि कपिल शर्मा और इस कैफे के मालिक को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में बने चाय सुत्ता बार पर लॉरेंस बिश्नोई ने हमला किया. ये कैफे कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के पास ही बना है. पोस्ट में साफ लिखा गया है कि अगर कपिल शर्मा लाइन पर नहीं आए तो अच्छा नहीं होगा. कपिल शर्मा गैंग का समय बर्बाद कर रहे हैं. अगर कपिल शर्मा नहीं माने तो उनके कैफे का भी यही हश्र होगा.

कपिल शर्मा को मिली धमकी

पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि अतीत में 2 बार कपिल शर्मा के कैफे पर हमला हुआ है. अगर कपिल शर्मा नहीं माने तो गैंग के लोग उनके मुंबई में बने घर और बिजनेस पर भी हमला कर देंगे. लॉरेंस बिश्नोई के लोगों ने ये धमकी देकर एक बात तो साफ कर दी है कि वो कपिल शर्मा को इतनी आसानी से नहीं जाने देंगे. हालांकि इस मामले पर कपिल शर्मा लगातार चुप्पी साधे हुए हैं. एक बार ऑन-कैमरा कपिल शर्मा ने गैंग की मजाक बनाने की कोशिश की थी. जिसके बाद कपिल शर्मा का वीडियो वायरल हो गया था. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…