कपिल शर्मा के नए शो की शुरुआत होने से पहले हुई सुनील ग्रोवर की हालत खराब, सब्जी बेचते हुए आए नजर

आज रात से कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो शुरू होने जा रहा है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: March 25, 2018 8:33 PM IST

कुछ ही देर में कपिल शर्मा के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और आज रात 8 बजे से कपिल शर्मा के नए शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि कपिल पूरे सात महीने के बाद टीवी पर कमबैक कर रहे है और फैंस समेत कपिल भी अपने इस नए शो के लिए काफी उत्सुक है।

कपिल ने इस शो के लिए अपने फैंस से दुआएं भी मांगी है और सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी शेयर किए है। फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे। अजय इस शो पर अपनी नई फिल्म ‘रेड’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान अजय के साथ फिल्म की हीरोइन इलियाना डिक्रूज शो पर नजर आयेंगी। निर्देशक राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर 72.31 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते यह शो कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई के कारण काफी चर्चा में रहा था। असल में दोनों कलाकार ट्विटर पर जुबानी जंग करते दिखे थे। इसके बाद कैसे न कैसे इनकी लड़ाई शांत हुई लेकिन आज फिर से सुनील ग्रोवर ने उस लड़ाई को हवा दे दी है।

असल में सुनील ग्रोवर ने आज ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सब्जी बेचते हुए एक तस्वीर साझा की है। जिसके माध्यम से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो कपिल पर अपने अंदाज में कटाक्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर अलग-अलग तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

Entrepreneurial

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

वैसे आप लोगों का क्या मानना है ? क्या सुनील ने वाकई अपने अंदाज में कपिल पर निशाना साधा है या फिर उन्होंने बस अपने फैंस के लिए यह तस्वीर पोस्ट की है। कमेंट करके जरूर बतायें।