Kasautii Zindagii Kay: प्रेरणा के मुंह से सच जानने के बाद अनुराग करेगा ऐसा काम, मिस्टर बजाज के उड़ेंगे होश

कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। आने वाले एपिसोड की बात करें तो टीवी शो में आने वाला नया मोड़ मिस्टर बजाज के होश उड़ा देने वाला है। पढ़ें रिपोर्ट

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 23, 2019 4:10 PM IST

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के हिट टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये टीवी शो अपने कंटेट और लगातार आने वाले दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स से दर्शकों को बांधे हुए है। इस टीवी शो की दमदार कहानी और कैरेक्टर्स दर्शकों की नब्ज को ठीक से बांधे हुए है।

इतना ही नहीं अभी आने वाले दिनों में इस टीवी शो में दर्शकों को काफी हंगामा देखने को मिलने वाला है। इन दिनों टीवी शो का नया ट्रैक स्विटजरलैंड की वादियों में देखने को मिल रहा है। जहां प्रेरणा (Erica Fernandes) मिस्टर बजाज (Karan Singh Grover) से शादी रचाने के तुरंत बाद स्विट्जरलैंड का रुख कर चुकी है। तो वहीं, मिस्टर बजाज से शादी का पता लगने के बाद चोटिल अनुराग (Parth Samthaan) भी प्रेरणा से सच जानने के लिए पीछे-पीछे वहां पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें- सालों पहले कुछ ऐसी दिखती थी Kasautii Zindagii Kay 2 की प्रेरणा, बिकिनी में Erica Fernandes को देखकर उड़ ना जाए मिस्टर बजाज और अनुराग के होश

बीते एपिसोड में आप देख चुके हैं कि प्रेरणा और अनुराग का आमना-सामना हो चुका है। यहां प्रेरणा से अनुराग सच जानने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन प्रेरणा अनुराग की बातों के आगे कमजोर पड़ने वाली नहीं है। अनुराग की लाख कोशिशों के बावजूद प्रेरणा अपना मुंह नहीं खोलने वाली है। लेकिन वो अनुराग को इस बात का जरुर यकीन दिला देगी कि उसने मिस्टर बजाज से शादी उनके पैंसों के लिए की है।

इसे भी पढ़ें- Kasautii Zindagii Kay 2 की ‘निवेदिता बासु’ ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट, Pooja Banerjee की इन 7 तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

हालांकि अनुराग प्रेरणा की इस बात को आसानी से गले नहीं उतार पाएगा। लेकिन प्रेरणा की बातें उसके दिमाग पर ऐसा असर डालेंगी कि उसे ये यकीन हो जाएगा कि प्रेरणा ने मिस्टर बजाज की दौलत के चलते ही शादी की है। इसके बाद वो मिस्टर बजाज को खुलेआम चुनौती दे देने वाला है।

सामने आई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुराग मिस्टर बजाज को खुला चैलेंज देगा कि वो हारने वाला नहीं है। बल्कि वो जीतेगा। अनुराग मिस्टर बजाज को चुनौती देते हुए कहेगा कि वो उससे उसका सबकुछ वापस छीन लेगा। वो प्रेरणा के अलावा मिस्टर बजाज की सारी दौलत को भी छीन लेने की बात कहकर वहां से चला जाएगा। क्या आप आने वाले इस धमाकेदार एपिसोड के लिए तैयार है। अगर हां तो हमें कमेंट करके बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...