Katha Ankahee Upcoming Twist 2 August: सोनी टीवी के धमाकेदार शो 'कथा अनकही' ने इन दिनों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी हुई है। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक में अदिति शर्मा और अदनान खान के 'कथा अनकही' की चर्चा हो रही है। दरअसल, शो में कथा और वियान की प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे दोनों जिंदगी में आगे भी बढ़ रहे हैं। बीते दिन 'कथा अनकही' में देखने को मिला कि वियान कथा के साथ रोमांटिक होने की कोशिश करता है, लेकिन कथा उसे रोक देती है और कहती है कि ऑफिस में सबको सही वक्त आने पर बताएंगे। वहीं आरव तेजी से मिलने उसके घर पहुंचता है, जहां उसे देखकर तेजी भी हैरान रह जाती है। हालांकि अदिति शर्मा और अदनान खान स्टारर 'कथा अनकही' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
कथा और वियान की जिंदगी में रंग भरेगा आरव
अदिति शर्मा स्टारर 'कथा अनकही' में देखने को मिलेगा कि आरव वियान से मिलने पहुंचता है और उसे कथा की बर्थडे पार्टी के बारे में बताता है। वह अपनी मां को वियान से मिलाने की कोशिश करता है और कहता है, "यही रॉबिन हैं और यही वियान रघुवंशी भी हैं। मुझे लगता है आपको और रॉबिन को दोस्ती कर लेनी चाहिए।" आरव के इन शब्दों से कथा और वियान हैरान रह जाते हैं।
कथा की बर्थडे पार्टी में पहुंचेगी तेजी
'कथा अनकही' में जल्द ही कथा का बर्थडे सेलिब्रेट होगा, जिसके लिए वियान के साथ-साथ आरव भी जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रही है। खुद आरव तेजी को कथा के बर्थडे के लिए न्योता भी देता है। हैरत की बात यह है कि तेजी कथा की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो जाएगी। वहीं वियान कथा को बताएगा कि तेजी उसकी पार्टी में आएगी और खुद आरव ने उसे न्योता दिया है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
देखें 'कथा अनकही' का स्पॉइलर वीडियो
View this post on Instagram
सवालों के घेरे बेटे को खड़ा करेगी तेजी
'कथा अनकही' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि तेजी वियान से कथा के सिलसिले में सवाल करेगी। वह उससे पूछेगी कि कल जिस लड़की की बर्थडे पार्टी में मैं जा रही हूं, वो वही है ना जिससे तू सच्चा प्यार करता है। तेजी के रिएक्शन से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कथा की बर्थडे पार्टी में बवाल मचाने की कोशिश करेगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates