Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Katha Ankahee 20 July Spoiler: वियान को फूलों के साथ प्रपोज करेगी कथा! पहली डेट का ही हो जाएगा सत्यानाश

Katha Ankahee Upcoming Twist 20 July: सोनी टीवी का मशहूर शो 'कथा अनकही' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि कथा फूलों के साथ वियान से अपने दिल की बात कहेगी। दोनों साथ में डेट पर भी जाएंगे, लेकिन उनकी यह डेट बर्बाद हो जाएगी।

By: Ashna Malik  |  Published: July 20, 2023 3:19 PM IST

Katha Ankahee 20 July Spoiler: वियान को फूलों के साथ प्रपोज करेगी कथा! पहली डेट का ही हो जाएगा सत्यानाश

Katha Ankahee Upcoming Twist 20 July: सोनी टीवी का दमदार शो 'कथा अनकही' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। अदिति शर्मा और अदनान खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी केमिस्ट्री भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। 'कथा अनकही' में आए दिन आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को हैरान करके रख देते हैं। बीते दिन 'कथा अनकही' में देखने को मिला कि कथा को एहसास होता है कि वह वियान से प्यार करने लगी है। ऐसे में वह कई बार वियान से दिल की बात कहने की कोशिश भी करती है। दूसरी ओर एहसान वान्या से प्यार तो करता है, लेकिन उससे दूर-दूर भागता है और यह बात वान्या को जरा भी पसंद नहीं आती। हालांकि अदिति शर्मा और अदनान खान के 'कथा अनकही' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

वियान से दिल की बात कहेगी कथा

अदिति शर्मा (Aditi Sharma) और अदनान खान (Adnan Khan) के 'कथा अनकही' में देखने को मिलेगा कि कथा वियान से अपने दिल की बात कहने की कोशिश करेगी। वह हाथ में फूल लेकर बार-बार प्रैक्टिस भी करेगी, लेकिन उससे नहीं हो पाएगा। अंत में कथा अपना सिर पकड़कर बैठ जाएगी। तभी वहां वियान आ जाएगा, जो उससे पूछेगा कि वह कहना क्या चाहती है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह केवल कथा का सपना होगा या फिर वियान सच में वहां पहुंच जाएगा।

देखें 'कथा अनकही' का वीडियो

वियान के साथ डेट पर जाएगी कथा

अदनान खान स्टारर 'कथा अनकही' (Katha Ankahee) में देखने को मिलेगा कि कथा वियान को डिनर डेट पर ले जाने के लिए प्रपोज करेगी। इस खास मौके के लिए वियान भी बिना देर किये हां कर देगा। वियान की खातिर कथा पहली बार साड़ी पहनेगी और दोनों साथ में रोमांटिक डेट के लिए रवाना भी होंगे। लेकिन कथा और वियान की डिनर डेट ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी।

वियान और कथा की डेट में रोड़ा बनेंगे ये दो शख्स

'कथा अनकही' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि वियान और कथा डिनर डेट पर साथ वक्त बिता ही रहे होंगे कि तभी वहां पर कथा के एक्स सास और ससुर कैलाश ग्रेवाल और कविता ग्रेवाल पहुंच जाएंगे। लेकिन राहत की बात यह होगी कि कैलाश कथा और वियान को साथ देखकर खुश होंगे और उन्हें एक करने के बारे में सोचेंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि 'कथा अनकही' में दोनों की प्रेम कहानी कैसे शुरू होगी।


About the Author

Ashna Malik