Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Katha Ankahee 28 July Spoiler: कथा-वियान की प्रेम कहानी में रोड़ा बनेगा आरव, तेजी लगाएगी खुशियों को ग्रहण

Katha Ankahee Upcoming Twist 28 July: टीवी सीरियल 'कथा अनकही' में वियान और कथा की लव स्टोरी की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन तेजी ने दोनों की जिंदगी में रोड़ा अटकाने का फैसला कर लिया है। उसके अलावा कथा और वियान की लव स्टोरी में आरव भी विलेन बन सकता है।

By: Ashna Malik  |  Published: July 28, 2023 12:44 PM IST

Katha Ankahee 28 July Spoiler: कथा-वियान की प्रेम कहानी में रोड़ा बनेगा आरव, तेजी लगाएगी खुशियों को ग्रहण

Katha Ankahee Upcoming Twist 28 July: सोनी टीवी के धमाकेदार सीरियल 'कथा अनकही' लोगों के दिलों-दिमाग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छा रहा है। शुरुआत से ही कथा और वियान की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। फैंस को शो में कथा और वियान की लव स्टोरी का इंतजार था जो कि शुरू भी हो चुकी है। बीते दिन अदिति शर्मा और अदनान खान स्टारर 'कथा अनकही' में देखने को मिला वियान कथा की फोटो देखकर ऑफिस भागा-भागा पहुंचता है। वह कथा से उसके दिल की बात पूछता है। ऐसे में कथा जवाब देती है कि वह उसके साथ अपने सपनों का महल बनाना चाहती है। कथा के दिल की बात सुनकर वियान की खुशी सातवें आसमान पर होती है। हालांकि अदिति शर्मा और अदनान खान के 'कथा अनकही' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

कथा और वियान की प्रेम कहानी में रोड़ा बनेगी तेजी

अदिति शर्मा स्टारर 'कथा अनकही' में देखने को मिलेगा कि वियान के पेरिस न जाने से तेजी भड़केगी। वह अपनी बहन से कथा और वियान की शिकायत करेगी। तेजी कहेगी कि एयरपोर्ट पर बार-बार नाम अनाउंस हो रहा था, लेकिन वियान नहीं आया और वो आवाज मेरे कानों में अभी भी गूंज रही है। तेजी नाराज होते हुए कहेगी कि जब वियान मेरे पास नहीं आया तो मैं समझ गई कि वह उस कथा के साथ ही होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजी, कथा और वियान की प्रेम कहानी में रोड़ा बनेगी।

देखें 'कथा अनकही' का स्पॉइलर वीडियो

आरव को बताने का फैसला करेंगे वियान और कथा

अदनान खान के 'कथा अनकही' में देखने को मिलेगा कि कथा और वियान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करेंगे। लेकिन दोनों इस बारे में आरव को भी बताने का सोचेंगे। हालांकि कथा इस बात पर मायूस होगी और आरव की तस्वीर वियान को दिखाएगी। वियान उसे देखते ही पहचान लेगा कि यह उसका बैटमैन है। लेकिन दोनों चिंता में पड़ जाएंगे कि आरव उनके रिश्ते को स्वीकार करेगा भी या नहीं।

दोस्त को सौतेला बाप बनाएगा आरव

'कथा अनकही' में एंटरटेनमेंट यहीं पर खत्म नहीं होता है। बता दें कि आरव यह देखकर हैरान रह गया था कि उसका रॉबिन ही वियान रघुवंशी है जो कि उसकी मां का भी अच्छा दोस्त है। वहीं अब कथा और वियान इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आरव उन दोनों का रिश्ता स्वीकार करेगा भी या नहीं। दूसरी ओर तेजी कैलाश ग्रेवाल को फोन करके कथा और वियान के रिश्ते से रूबरू कराएगी। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि कैलाश ग्रेवाल दोनों के खिलाफ होंगे या उनका साथ देंगे।


About the Author

Ashna Malik