सोनी टीवी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के हर सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब हो भी क्यों न आखिरकार यह एक इकलौता ऐसा शो है जो एक आम आदमी को रातों रात करोड़पति बना देता है। हर साल की तरह इस साल भी अमिताभ बच्चन इस शो के साथ दस्तक देने जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस शो का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। जिसके बाद अब मेकर्स ने इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि, अमिताभ बच्चन एक बार फिर से आम आदमी को हॉट सीट पर बैठने का मौका देने जा रहे हैं।
अगर बात की जाए कौन बनेगा करोड़पति की तो, इसमें एक लड़की की कहानी के जरिए बताया गया है कि अगर आपमें चाह है तो आप किसी भी उम्र में आपकी किस्मत पलट सकती है। वीडियो में एक लड़की शादी की जगह बिजनेस ज्वाइन करना चाहती है।
(इसे भी पढ़े- अगले महीने से शुरु होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 11' का रजिस्ट्रेशन, बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठने के लिए हो जाइए तैयार)
परिवार के खिलाफ हो जाने के बाद भी लड़की ने हार नहीं मानी और खुद को साबित करने के लिए जद्दोजहद करती रही। आखिरकार उसे एक दिन केबीसी में हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है। जिसके बाद उस लड़की की जिंदगी ही बदल जाती है। हर कोई उसे इज्जत की निगाहों से देखने लगता है।
(इसे भी पढ़े- 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन ले कर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, टीआरपी लिस्ट में मचेगी उथल-पुथल)
प्रोमो में इस लड़की का उदाहरण देते हुए अमिताभ बच्चन समझा रहे है कि, अभी भी देर नहीं हुई है। आप भी यह कारनामा करने का माद्दा रखते हैं। अमिताभ की इस बात को अच्छ से समझाने के लिए ही मेकर्स ने इस सीजन को एक टैग लाइन भी दी है, विश्वास है तो उस पर खड़े रहो, अड़ रहो...।
देखें प्रोमो-
Here we unveil our this year's #KBC2019 campaign ‘विष्वास है तो उस पर खड़े रहो #अड़ेRaho' with @SrBachchan and @niteshtiwari22. #KaunBanegaCrorePati, jald aa raha hai, sirf Sony par. pic.twitter.com/mVKaJeOQ4s
— Sony TV (@SonyTV) July 10, 2019
इस टैग लाइन के साथ ही मेकर्स ने ट्वीटर पर कैप्शन डाला है, जल्द ह अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति के 11वें' सीजन के साथ अगस्टीत तक वी पर दस्तक देने वाले हैं। बहरहाल, आप केबीसी देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...