जब से कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11) की अधिकारिक घोषणा हुई है तभी से लोग इस शो के टीवी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। शो के पहले प्रोमो ने लोगों के दिलों में उम्मीद की किरण जगा दी थी कि, इस बार कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11) की हॉटसीट पर वह भी आकर बैठ सकते हैं। इसी बीच शो के मेकर्स ने इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि, अमिताभ बच्चन सीजन 11 के जरिए एक बार फिर से आम आदमी को हॉट सीट पर बैठने का मौका देने जा रहे हैं। प्रोमो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ऐसे लड़के की कहानी सुनाई है जिसने अपने सपनों को पूरा होने तक हार नहीं मानी।
कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11) के प्रोमो में एक ट्रेलर के बेटे को दिखाया गया है जो कि बड़े सपने देखता है। वह अमेरिका जाकर पढ़ाई करना चाहता है। वह बात अलग है कि गरीबी के चलते वह अपने पिता के साथ उनकी दुकान संभालता है।
(इसे भी पढ़े-'कौन बनेगा करोड़पति' प्रोमो: लोगों के दिलों में विश्वास जगाने आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, दे रहे हैं यह सलाह)
उसके सपने भले से ही बड़े हो लेकिन किसी को भी उस पर जरा सा भी यकीन नहीं है। इन सब बातों से बेपरवाह इस लड़के ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं आने दी जिसके बाद उसे ऑक्सफॉर्ड यूनीवर्सिटी में पढ़ने का मौका मिला।
(इसे भी पढ़े-अगले महीने से शुरु होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 11' का रजिस्ट्रेशन, बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठने के लिए हो जाइए तैयार)
इतना ही नहीं बाद में उसकी मेहनत और भी ज्यादा निखरकर आई जब उसे कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने का मौका मिला। प्रोमो के आखिर में टेलर का लड़का अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलता नजर आ रहा है। जिसको देखकर अमिताभ बच्चन बता रहे है कि, विश्वास है तो उस पार खड़े रहो अड़े रहो, जीत तुम्हारी है।
देखें कौन बनेगा करोड़पति का प्रोमो-
Samaaj ki samaj se samjhauta kyun karna? Jab mann ne faisla kar liya hai toh sapno se faasla kaisa? Apne vishwaas pe khade raho, #अड़ेRaho ! #KaunBanegaCrorepati, coming soon with a brand new season, only on Sony. @SrBachchan @niteshtiwari22 pic.twitter.com/xGVAqfasMh
— Sony TV (@SonyTV) July 21, 2019
प्रोमो (Kaun Banega Crorepati 11) देखकर साफ है कि इस बात भी यह शो कई लोगों के सपने साकार करने वाला है। तभी तो यह शो लोगों की पहली पसंद बना रहता है। जब भी कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11) टीवी पर दस्तक देता है तो टीआरपी लिस्ट को हिला कर रख देता है। बहरहाल, आप कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 11) देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...