'कौन बनेगा करोड़पति 12' के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, कहा 'उनकी दर्दनाक मौत...'

अमिताभ बच्चन ने शो की पहली कंटेस्टेंट से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से जुड़ा हुआ सवाल किया था।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: September 29, 2020 1:34 PM IST

बीते सोमवार को अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन का आगाज हुआ है। कोरोना वायरस पेंडमिक के चलते इस शो को लंबे गैप के बाद ऑनएयर किया गया है। 'कौन बनेगा करोड़पति 12' (Kaun Banega Crorepati 12) के पहले एपिसोड के ऑनएयर होते ही फैंस ने धमाकेदार अंदाज में बिग बी का स्वागत किया। वहीं इस शो के पहले एपिसोड से जुड़े कई आइकॉनिक मोमेंट्स को भी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के पहले एपिसोड में जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया, उसे देखकर एक बार फिर से लोगों की आंखें नम हो गईं।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने शो की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' से जुड़ा सवाल पूछा था। सवाल था कि इस फिल्म से किस एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया है? इसके बाद बिग बी ने सुशांत को याद करते हुए लंबी सांस ली और उनके निधन को 'दर्दनाक' बताया। अमिताभ बच्चन ने सुशांत को जिस तरह से याद किया है, अब सोशल मीडिया पर लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि काश बिग बी ने सुशांत को लेकर पहले कुछ कहा होता।


(फोटो साभार: ट्विटर)

एक यूजर ने लिखा, 'केबीसी 12 में आज दिल बेचारा की बात करते हुए जब अमिताभ बच्चन सर ने सुशांत के नाम के आगे स्वर्गीय लगाया तो दिल बहुत दुखा।'

बिग बी को किया गया था ट्रोल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए थे। भारत की जनता के गुस्से के शिकार बिग बी भी थे। लोगों का मानना था कि अगर अमिताभ बच्चन इस घटना पर कुछ कहते तो उसका प्रभाव ज्यादा पड़ता।