Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kaun Banega Crorepati: आम जनता को रातों रात करोड़पति बनाने लौटे Amitabh Bachchan, धड़ल्ले से वायरल हो रहा है प्रोमो

Amitabh Bachchan ready to comeback with KBC: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर केबीसी का खेल खेलने के लिए लौटने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो शेयर करके सनसनी मचा दी है.

By: Shivani Duksh  |  Published: July 11, 2025 8:16 AM IST

Kaun Banega Crorepati: आम जनता को रातों रात करोड़पति बनाने लौटे Amitabh Bachchan, धड़ल्ले से वायरल हो रहा है प्रोमो

Amitabh Bachchan ready to comeback with KBC: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) टीवी के उन रिएलिटी शोज में से एक है जिसका लोगों को बड़ा ही बेसब्री से इंतजार रहता है. ये टीवी की इकलौता ऐसा शो है जो कि चंद सवाल का जवाब देते ही आपको करोड़पति बना देता है. यही वजह है जो सालों बीत जाने के बाद भी फैंस के बीच कौन बनेगा करोड़पति का क्रेज बना हुआ है. यही वजह है जो मेकर्स ने भी कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन लाने की तैयारी कर ली है. कुछ समय पहले ही कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स ने एक नया प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया है. कौन बनेगा करोड़पति के इस प्रोमो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक नए अंदाज में नए सीजन का ऐलान करते नजर आ रहे हैं. कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज में फैंस को बताते नजर आ रहे हैं कि जहां पर अक्ल है वहीं अकड़ भी है.

इस दिन से शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति 2025?

कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो ने आते ही सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि कौन बनेगा करोड़पति 17, 11 अगस्त 2025 से टीवी की दुनिया में दस्तक देने वाला है. ये शो रोत रात को सोनी टीवी पर 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. सोमवार से शुक्रवार तक फैंस रोज अमिताभ बच्चन के इस शो का मजा ले पाया करेंगे. जल्द ही अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू करने वाले हैं.

अमिताभ बच्चन को लेकर आ रही थीं ये खबरें?

कौन बनेगा करोड़पति का पिछला सीजन खत्म होते ही फैंस के बीच तरह तरह की बातें होनी शुरू हो गई थीं. दावा किया जाने लगा था कि कौन बनेगा करोड़पति से अब अमिताभ बच्चन का पत्ता साफ हो जाएगा. रिपोर्ट्स में तो ये तक बोला जाने लगा था कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कौन बनेगा करोड़पति से अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करने वाले हैं. इस खबर ने कौन बनेगा करोड़पति के फैंस को परेशान कर दिया था. अब कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो देखकर फैंस की सांस में सांस आई है.