Also Read
Kaun Banega Crorepati 14 Kavita Chawla: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस शो को जीतकर अब तक कई आम लोग करोड़ पति बन गए है। इस साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन आ रहा है। इस सीजन को भी अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस शो की पहली करोड़ पति एक महिला बना है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि वो अंतिम सवाल का जवाब नहीं दे पाई, जिसकी वजह से वो 7.5 करोड़ रुपये अपने साथ नहीं ले जा पाई। तो चलिए जानते है उन्होंने कितनी रकम जीती और वो किस सवाल का जवाब नहीं दे पाई।
महाराष्ट के कोल्हापुर की रहने वाली कविता चावला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वो बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14 की पहली करोड़पति बन गई है। उन्होंने हॉट सीट पर बैठकर कई सवालों का जवाब दिया और 1 करोड़ रुपये जीत लिए। लेकिन आपको बता दें कि वो अंतिम सवाल का जवाब नहीं दे पाई जो 7.5 करोड़ रुपये का था, इसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर दिया। जिसके बाद से उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने 7.5 करोड़ रुपये के लिए कविता चावला से क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा था। उनका सवाल ये था, 'गुंडप्पाविश्वनाथ ने किस टीम के खिलाफ दोहरा शतक मारा था' जिसका जवाब कविता चावला को नहीं पता था। जिसकी वजह से उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और बस एक करोड़ रुपये अपने घर ले जा पाई। क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है। अगर नहीं तो हम बता देते है इस सवाल का जवाब है 'आंध्र'।