Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

KBC में इस बच्चे ने की Amitabh Bachchan से बदतमीजी, वीडियो देख लोग बोले- 'दो थप्पड़ मारने थे'

KBC Contestant Behaviour With Amitabh Bachchan: 'केबीसी जूनियर' में पहुंचे एक बच्चे ने अमिताभ बच्चन के साथ गंदे तरीके से बात की है. इस वीडियो सामने आने के बाद लोग बहुत नाराज हो रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 13, 2025 1:49 PM IST

KBC में इस बच्चे ने की Amitabh Bachchan से बदतमीजी, वीडियो देख लोग बोले- 'दो थप्पड़ मारने थे'

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपना 83वां जन्मदिन मनाया है. वह इन दिनों अपने पॉपुलर क्विज शो 'केबीसी' यानी 'कौन बनेगा करोड़पति 17' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने शो का खास सेगमेंट 'केबीसी जूनियर' में नजर आए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, हॉटसीट पर पहुंचे एक बच्चे ने बिग बी के साथ बदतमीजी से बात की. इस वीडियो के सामने आने के बाद इस बच्चे को लेकर काफी ज्यादा नाराजगी जता रहे हैं. यहां तक कि लोगों ने कहा कि अमिताभ बच्चन को इस बच्चे को थप्पड़ लगाना चाहिए था.

अमिताभ बच्चन के साथ बच्चे ने की बदतमीजी

अमिताभ बच्चन से 'केबीसी जूनियर' में गुजरात का एक पांचवी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा इशित भट्ट पहुंचा था. जब ये बच्चा हॉटसीट पर पहुंचा तो अमिताभ बच्चन से गंदे तरीके से बात करने लगा. इशित भट्ट का ये बर्ताव किसी को पसंद नहीं आया. अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा, कुछ कहने को है नहीं, बस स्तब्ध हूं. उनकी इस लाइन को लोग उस बिगड़ैल बच्चे से जोड़कर देख रहे हैं और और रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'सर दो थप्पड़ मारने थे.' एक यूजर ने लिखा, 'ये सब मां-बाप के संस्कारों का असर है.' एक यूजर ने लिखा है, 'मैं तो मारने लगता.' एक यूजर ने लिखा है, 'रामायण के बारे में नहीं पता है'

केबीसी जूनियर में पहुंचे बच्चे को किया जा रहा ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अमिताभ बच्चन से कहता है, 'आप मुझे नियम मत समझाने लगा, वो मुझे पता है.' इशित भट्ट सवाल पूछने के साथ बिना ऑप्शन के आंसर देने की जिद करते हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन रामायण से जुड़ा सवाल पूछते हैं तो वह सही जवाब नहीं दे पाता है. इसको लेकर भी बच्चे और उसके माता-पिता को ट्रोल किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.