Anushka Sen Bags her first Korean project: अनुष्का सेन (Anushka Sen) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अपनी स्टाइलिश फोटोज और एंटरटेनिंग रील्स की वजह से अनुष्का सेन को सोशल मीडिया पर बड़ी तादात में फैंस फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई शो में एक से बढ़कर एक दमदार रोल निभाए हैं। इतना ही नहीं अनुष्का सेन ने बहुत कम उम्र में सफलता हासिल की है। ऐसे में अब अनुष्का के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। एक्ट्रेस ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट साइन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का सेन ने दक्षिण कोरिया में एक क्रिएटिव एजेंसी से हाथ मिलाया है और कोरियाई शोबिज इंडस्ट्री में कदम रखने का एक नया मौका हासिल किया है। Also Read - सुपरस्टार बनने के चक्कर में खतरे में पड़ गई थी इन TV हसीनाओं की इज्जत, मेकर्स ने की थी यौन संबंध की मांग
अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की हैं। अनुष्का ने कहा, 'यह भारत और कोरिया के बीच सहयोग के बारे में है। कंटेंट कंसम्पशन के मामले में भारत और कोरिया के बीच बहुत अधिक आदान-प्रदान हो रहा है। हम उनके के-ड्रामा और के-पॉप से प्यार करते हैं और वे हमारे सिनेमा और हमारी संस्कृति से भी प्यार करते हैं।' भारत में के-ड्रामा और के-पॉप संस्कृति के उफान के साथ अनुष्का ने महसूस किया कि अवसरों का पता लगाने का यह सही समय है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए कोरियाई दोस्तों के साथ मजेदार तस्वीरें और रील्स शेयर की हैं। अनुष्का ने एयरपोर्ट पर कोरियाई लोगों से मिले भव्य स्वागत की एक झलक भी दी, जिन्होंने उनके नाम के पोस्टर लगाए थे। Also Read - शादी से पहले लिव इन में रहना चाहते हैं Vishal Aaditya Singh, मधुरिमा तुली की वजह से उठा प्यार से भरोसा?
प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात करते हुए अनुष्का कई शो का हिस्सा रही हैं और उन्होंने कम उम्र में सफलता हासिल की है। एक्ट्रेस ने बालवीर में मेहर की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने देवों के देव ... महादेव में युवा पार्वती की भूमिका निभाई। बाद में एक्ट्रेस ने स्टंट-आधारित रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भाग लिया। वह सबसे कम उम्र की दावेदार थीं। अनुष्का को स्टंट करते देख शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी काफी प्रभावित हुए थे। Also Read - Arjun Bijlani ने Nia Sharma के साथ की बर्थडे पार्टी, जकूजी में नहाते हुए किया डांस
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।