Shweta Tiwari Calls Anushka Sen 'chota packet bada dhamaka': टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू हो गई है। कई लोकप्रिय टीवी सेलेब्स शो की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से कर रहे हैं। टीवी के इन सेलेब्स में एक नाम श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का भी हो जो बतौर कंटेस्टेंट खतरों से खेलती दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि श्वेता ने टीवी सीरियल 'बालवीर' की को-स्टार अनुष्का सेन (Anushka Sen) के साथ एडवेंचर रियलिटी शो में नजर आएंगी। लंबे समय के बाद केपटाउन में अपने पुनर्मिलन का जश्न मनाने के जाते हुए अनुष्का ने श्वेता के साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्वेता के साथ क्यूट फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'मैं आपसे मिलकर और इतने सालों बाद फिर से आपके साथ काम करके बहुत खुश हूं! आप इतनी प्यारी और विनम्र इंसान हैं। बालवीर के बाद यहां हम 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में एक साथ हैं।' फोटोज में श्वेता को अनुष्का को गले लगाते और परफेक्ट पिक्चर के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। श्वेता इस फोटो में डेनिम आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही है जबकि अनुष्का को पर्पल को-ऑर्ड्स में देखा जा सकता है। फैंस दोनों की क्यूट इन फोटोज को देखने के बाद जमकर तारीफ कर रहे हैं।
श्वेता ने भी अनुष्का की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'तुम बहुत प्रतिभाशाली और बहादुर हो.. तू है मेरा छोटा पैकेट बड़ा धमाका।' 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में श्वेता और अनुष्का के अलावा राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, निक्की तम्बोली और आस्था गिल जैसे कई सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें शूटिंग के पहले हफ्ते में विशाल आदित्य सिंह एलिमिनेट हो गए हैं।