Rubina Dilaik will work with Rohit Shetty: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की विनर रुबीना दिलाइक एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही रुबीना दिलाइक कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) का हिस्सा बनने वाली हैं। रुबीना दिलाइक 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग करने के लिए केपटाउन रवाना हो चुकी हैं। केपटाउन से रुबीना दिलाइक ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना शुरू कर दी हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि रुबीना दिलाइक जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 में नजर आ सकती हैं। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: पानी में डूबने की वजह से बेहोश हुईं जन्नत जुबैर, सेट पर मचा हड़कंप
दरअसल कुछ समय पहले ही रुबीना दिलाइक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना दिलाइक रोहित शेट्टी के साथ स्लो मोशन में वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रुबीना दिलाइक ऑरेंज कलर के अवतार में पोज दे रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी टीवी की इस हसीना को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने लिखा, आ रहे हैं हम...। धमाल मचाने कुछ इस स्टाइल में...। खतरों के खिलाड़ी के इस शानदार थिलिंग और एडवेंटरस सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वीडियो में रुबीना दिलाइक का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट, नाम जानकार होगी हैरानी
फैंस दावा कर रहे हैं कि रोहित शेट्टी को उनकी अगली लेडी सिंघम मिल गई है। अब ये तो हर कोई जानता है कि रुबीना दिलाइक अपने धाकड़ अंदाज के लिए जाना जाती हैं। वीडियो में रोहित शेट्टी के सामने भी रुबीना दिलाइक का अंदाज बदला नहीं है। हाल ही में रुबीना दिलाइक ने ये दावा कर दिया था कि वो खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। Also Read - Today TV News: स्टार प्लस के इस शो पर जल्द लगेगा ताला! 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' एक्ट्रेस ने रचाई शादी
देखें रुबीना दिलाइक और रोहित शेट्टी का वीडियो-
रुबीना दिलाइक ने शो में टिके रहने के लिए अभिनव शुक्ला से भी टिप्स लिए हैं। ऐसे में ये बात साफ हो चुकी है कि खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलाइक अपना पूरा दमखम दिखाने वाली हैं। ऐसे में आप रुबीना दिलाइक को खतरों के खिलाड़ी 12 में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।