Priyanka Chahar on Khatron ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हैं। जब प्रियंका बिग बॉस के घर के थी तब सलमान खान ने भी कई बार उनकी तारीफ की थी। इतना ही नहीं सलमान खान ने प्रियंका चाहर को फिल्म का ऑफर भी दे दिया था। हालांकि अभी तक इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में ये खबर आई थी कि प्रियंका खतरों के खिलाड़ी 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। अब इसी विषय पर प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सच्चाई से पर्दा उठाया है।
खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी
प्रियंका चाहर चौधरी ने 'इंडिया टीवी' को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर मिला था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब ऑफर टेबल पर है, तब भी उन्हें बहुत कुछ सोचना है क्योंकि उनके मन में कई डर हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें इस तरह के रियलिटी शोज के लिए बहुत सोचना पड़ रहा है। बता दें कि प्रियंका के फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 में देखना चाहते हैं। प्रियंका चाहर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि जल्द ही अंकित गुप्ता के साथ उनका एक प्यारा गाना रिलीज होने वाला है। बीते दिन प्रियंका ने 'कुछ कुछ हसीन' नाम के गाने का पोस्टर भी रिलीज किया।
View this post on Instagram
प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान की मूवी का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी को शाहरुख खान की डंकी ऑफर हुई है। सलमान खान ने ही शाहरुख को प्रियंका का नाम दिया था। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताते चलें कि प्रियंका चाहर इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Subscribe Now
Enroll for our free updates