Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस शो का 13 सीजन जल्द ही टेलीकास्ट होने वाला है, जिसमें कई सेलिब्रिटीज की क्लास लगने वाली है। सोशल मीडिया पर मौजूद फैन पेज द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से जुड़े कई सारे अपडेट दिए जा रहे हैं। फैंस के बीच कई कंटेस्टेंस्ट के नाम सामने आ चुके हैं और अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से जुड़े इस शो से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर बता दिया गया है कि यह रियलिटी शो किस दिन से टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। आइए आपको बताते हैं।
इस दिन से टीवी पर आएगा शो
दरअसल, सोशल मीडिया पर रियलिटी शो से जुड़े अपडेट देने वाले एक फैन पेज ने खतरों के खिलाड़ी 13 की जानकारी दी है। इस पोस्ट में बताया गया है कि यह शो जुलाई महीने से टीवी पर टेलीकास्ट हो जाएगा। फैन पेज के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13) टीवी पर 17 जुलाई से टेलीकास्ट होगा। इससे पहले मई के महीने में इस सीजन की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसके लिए शो में नजर आने वाले तमाम कंटेस्टेंट्स दूसरे देश के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, अब तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस सिर्फ मेकर्स द्वारा की जाने वाली कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।
देखें पोस्ट
View this post on Instagram
ये सेलेब्स आएंगे नजर
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए मेकर्स ने कई सेलेब्स को अप्रोच किया है। इस लिस्ट में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी, अर्चन गौतम और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल है। हालांकि, सुंबुल ने इस शो को ठुकरा दिया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह इस शो में नहीं जाना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने मेकर्स को मना कर दिया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates