स्टार प्लस के शो 'कृष्णा चली लंदन' अलग कहानी होने के बाद भी दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पा रहा है। यही वजह है कि यह शो टीआरपी के चार्ट में फिसड्डी साबित हो रहा है। यही वजह है कि शो के मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए काफी जतन कर रहे हैं। वैसे तो कहानी में फिलहाल जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, लेकिन अगर आप इस शो के फैन है तो हम आपके लिए एक ऐसी खबर ले कर आए है जिसे सुनकर आपको काफी जोर का झटका लगने वाला है। दरअसल, बहुत जल्द राधे का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव सरीन शो से अलविदा कहने जा रहे हैं।
जी हां, सही सुना आपने, खबरों की माने तो आपको सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है जिसमें राधे अपनी पत्नी कृष्णा से मिलने लंदन जाएगा। यहा पर राधे का एक्सीडेंट हो जाएगा जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो जाएगी। जिसके बाद डॉक्टर वीर और कृष्णा की कहानी दिखाई जाएगी।
टीआरपी की जंग में आमने-सामने होंगे अमिताभ बच्चन और सलमान खान, 9 बजे ऑन एयर होगा 'बिग बॉस 12'
जब यह बात गौरव सरीन से पूछी गई तो उन्होंने इस खबर पर मोहर लगाते हुए कहा कि, 'वो अपने रोल का शूट पूरा कर चुके हैं।' उनके इस बयान से साफ है कि वो अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। अगर बात की जाए सीरियल में चल रहे ट्रैक की तो फिलहाल दिखाया जा रहा है कि कृष्णा आखिरकार अपने सपने को पूरा करने के लिए लंदन पहुंच तो गई है, लेकिन उसके लिए ये रास्ता इतना आसान भी नहीं होने वाला है।
स्टार प्लस पर आने वाले टीवी शो 'कृष्णा चली लंदन' के सेट पर लगी आग, बड़ा हादसा होते-होते टला
डॉक्टर वीर की वजह से कृष्णा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ राधे के लिए भी अपनी पत्नी के बिना रह पाना काफी मुश्किल हो रहा है, लेकिन वो जानता है कि कृष्णा के लिए उसका सपना ही सब कुछ है। आगे आने वाले एपसोड में आप देखेंगे कि राधे अपनी पत्नी से मिलने के लिए लंदन रवाना हो जाएगा। जहां पर उसके किरदार का दुखद अंत हो जाएगा। बहरहाल, आप शो में राधे को कितना मिस करने वाले हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...